Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विराट कोहली से बीसीसीआई खफा : टी20 के बाद वनडे की भी कप्तानी गंवा सकते हैं कप्तान
    Breaking News Headlines खेल

    विराट कोहली से बीसीसीआई खफा : टी20 के बाद वनडे की भी कप्तानी गंवा सकते हैं कप्तान

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दो मैचों में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) निराश है. वहीं, इस टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल होती है, तो विराट कोहली अपनी एकदिवसीय कप्तानी भी खो सकते हैं. कोहली ने पहले की घोषणा की हुई है कि इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह कप्तान के पद से हट जाएंगे.यूएई में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद सवाल उठने लगे है कि क्या उन्हें एकदिवसीय मैचों में कप्तान बने रहना चाहिए या नहीं? सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई की तरफ से इस पर फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है. सूत्र ने कहा, फिलहाल बोर्ड नाखुश है और अब उनकी (विराट) वनडे में कप्तान बने रहे पर भी संदेह होने लगा है. लेकिन टूर्नामेंट में अभी तीन मैच बाकी हैं. इनमें भारत किसी भी तरह से क्वॉलिफाइ करने में कायमाब हो जाता है तो परिद्दश्य बदल सकता है.
    रोहित शर्मा को जिम्मेदारी दी जाने को लेकर अधिकारी ने कहा, अभी किसी का नाम लेना जल्दबाजी होगी, टी20 विश्व कप को खत्म होने दें. राहुल द्रविड़ भी जल्द ही मुख्य कोच के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं. इस पर उनसे भी चर्चा की जाएगी. कप्तान के रूप में रोहित या कोई और, या विराट जारी रखेंगे, इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा. संभावना है कि भारत को टी20 और एकदिवसीय प्रारूप के लिए एक अलग कप्तान और टेस्ट की कमान (विराट) मिल सकता है.कोहली ने अब तक चार आईसीसी टूर्नामेंटों में कप्तानी की है, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 विश्व कप, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) और मौजूदा टी20 विश्व कप. इन सभी बड़े प्रतिस्पर्धाओं में भारत एक भी खिताब जीतने में असफल रहा. इससे पहले, भारत 2013 में इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित चैंपियंस ट्रोफी के खिताब को अपने नाम किया था. उस समय टीम के कप्तान धोनी थे. इसके बाद किसी भी आईसीसी के आयोजनों में कोई भी खिताब नहीं जीत पाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी: सरकार किसानों से गोबर खरीदकर बनाएगी बिजली, वाराणसी में लगेगा संयंत्र
    Next Article पीएम मोदी की पहल पर कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 15 को पहुंचेगी वाराणसी

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.