Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिलीभगत से कर्ज हुआ एनपीए तो बैंक अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: केंद्र
    Breaking News Business Headlines

    मिलीभगत से कर्ज हुआ एनपीए तो बैंक अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: केंद्र

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सही तरीके से कारोबारी फैसले लेने वाले बैंककर्मियों के संरक्षण के लिए वित्त मंत्रालय ने 50 करोड़ रुपये तक के नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स वाले खातों के लिए समान कर्मचारी जवाबदेही नियम जारी कर दिए हैं. इन दिशानिर्देशों को एनपीए में बदलने वाले खातों के लिए 1 अप्रैल 2022 से लागू किया जाएगा. वित्‍त मंत्रालय के वित्‍त सेवा विभाग ने कहा है कि इन नियमों के तहत 50 करोड़ रुपये तक के कर्ज से संबंधित सही तरीके से लिए गए फैसलों के गलत होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी.

    इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने कहा कि वित्त मंत्रालय के वित्त सेवा विभाग ने 29 अक्टूबर 2021 के आदेश में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों की ओर से धाखोधड़ी के मामलों के अलावा 50 करोड़ रुपये तक के एनपीए खातों के लिए कर्मचारी जवाबदेही ढांचे पर व्‍यापक दिशानिर्देशों को अपनाने की सलाह दी है. इसमें कहा गया है कि बैंक दिशानिर्देशों के आधार पर कर्मचारी जवाबदेही नीतियों को संशोधित करें और संबंधित बोर्ड की मंजूरी से प्रक्रियाओं को तैयार करें.

    इकोनॉमी को समर्थन देने में मदद करेंगे नए नियम

    डीएफएस के दिशानिर्देश की मदद से बैंकों को उनके वास्तविक वाणिज्यिक फैसले के गलत होने से निपटले के लिए तैयार किया जा सकता है. यह बैंकों को क्रेडिट से जुड़े फैसले तेजी से लेने में मदद करेगा. साथ ही देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को समर्थन देने में मदद करेगा. आईबीए ने कहा कि बैंकों को खाते को एनपीए के तौर पर वर्गीकृत करने की तारीख से 6 महीने के भीतर कर्मचारियों की जवाबदेही का काम पूरा करना होगा.

    कर्ज एनपीए होने के लिए तय की जा रही जवाबदेही

    वित्‍त सेवा विभाग ने नए नियमों के तहत बैंकों के व्यवसाय के आकार के आधार पर मुख्य सतर्कता अधिकारी की ओर से जवाबदेही की जांच के लिए थ्रेसहोल्ड लिमिट की सलाह दी है. आईबीए ने कहा कि मूल्यांकन, मंजूरी या निगरानी में अधिकारियों के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को भी अहमियत दी जाएगी. इस समय विभिन्‍न बैंक स्टाफ जवाबदेही काम करने के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं. साथ ही एनपीए बनने वाले सभी खातों के संबंध में कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम चन्नी ने दिया सिद्धू को झटका: एडवोकेट जनरल का इस्तीफा किया नामंजूर
    Next Article T20 WC: सेमीफ़ाइनल की लड़ाई हुई दिलचस्प, 2 जगहों के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.