Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम चन्नी ने दिया सिद्धू को झटका: एडवोकेट जनरल का इस्तीफा किया नामंजूर
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीएम चन्नी ने दिया सिद्धू को झटका: एडवोकेट जनरल का इस्तीफा किया नामंजूर

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के महाधिवक्ता के रूप में एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के हमलों के बाद देओल ने सोमवार को मुख्यमंत्री चन्नी को अपना त्यागपत्र सौंपा था.पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से निशाना साधे जाने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री को एपीएस देओल ने इस्तीफा सौंपा था. दरअसल एपीएस देओल बेअदबी और पुलिस फायरिंग मामले में दो आरोपी पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. ऐसे में सिद्धू की मांग थी कि उन्हें इस पद से हटाया जाए. सिद्धू की ओर से लगातार पंजाब के डीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदलने की मांग की जा रही है.
    इस ताजा घटनाक्रम को राज्य सरकार पर सिद्धू के सार्वजनिक हमलों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है. सिद्धू ने बिजली दरों में कटौती की घोषणा को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया था. एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सिद्धू का राज्य सरकार पर लगातार जारी हमलों के कारण सीएम चन्नी ने यह कदम उठाया है.पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील एपीएस देओल को सितंबर में एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्त किया गया था. उनसे पहले इस पद पर अतुल नंदा नियुक्त थे, कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद छोड़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. देओल 2015 में धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामले के बाद हुई पुलिस गोलीबारी के मामले में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी के वकील थे.वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए उन नेताओं को निशाने पर लिया जो चुनाव से पहले जनता को लॉलीपॉप देकर लुभाते हैं.सिद्धू ने लोगों से कहा कि उन्हें केवल पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर ही वोट देना चाहिए. सिद्धू का बयान ऐसे दिन आया है जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घरेलू क्षेत्र के लिए बिजली शुल्क की दर तीन रुपये प्रति यूनिट कम करने की घोषणा की है और इसके साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है. हिन्दू महासभा की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि राज्य के कल्याण की बात कोई नहीं कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को किया गिरफ्तार
    Next Article मिलीभगत से कर्ज हुआ एनपीए तो बैंक अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: केंद्र

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.