Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15 मोबाइल, 22 सिम कार्ड और 1 एटीएम कार्ड बरामद
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15 मोबाइल, 22 सिम कार्ड और 1 एटीएम कार्ड बरामद

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15 मोबाइल, 22 सिम कार्ड और 1 एटीएम कार्ड बरामद

    देवघर जिला के साइबर थाना की पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने पथरौल थाना क्षेत्र के गौनेया एवं बिल्ली और मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया, भेड़वा नावाडीह एवं बड़ा राजाबांध गांव से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन साइबर अपराधियों के पास से 15 मोबाइल, 22 सिम कार्ड और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 20 वर्षीय संदीप दास, 25 वर्षीय जयप्रकाश दास, 22 वर्षीय सुमित दास, 21 वर्षीय डब्लू दास, 26 वर्षीय बबलू दास, 26 वर्षीय अरविंद दास और 23 वर्षीय पिंटू दास का नाम शामिल है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार डब्लू दास और बबलू दास सगे भाई हैं। जबकि डब्लू और पिंटु का आपराधिक इतिहास है। दोनों पूर्व में साइबर अपराध में जेल जा चुके हैं। इसके अलावे डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि इन साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। इसके साथ ही ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं। इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा महानगर महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में बढ़ते महिला अपराध पर जाहिर की गई चिंता, राजनीतिक प्रस्ताव ध्वनि मत से हुआ पारित
    Next Article बेटियों की शिक्षा और संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत – राकेश साहू

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.