Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का एयरटेल को झटका: कंपनी को मिलने वाले 923 करोड़ के रिफंड पर लगाई रोक
    Breaking News Business Headlines

    सुप्रीम कोर्ट का एयरटेल को झटका: कंपनी को मिलने वाले 923 करोड़ के रिफंड पर लगाई रोक

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारती एयरटेल के 923 करोड़ के GST रिफंड पर रोक लगा दी है. सर्वोच्च अदालत ने भारती एयरटेल को हाईकोर्ट के रिफंड करने के आदेश को रद्द कर दिया है. भारती एयरटेल ने जुलाई-सितंबर 2017 के बीच की अवधि के लिए 923 करोड़ का GST रिफंड मांगा था. दिल्ली हाईकोर्ट ने मई 2020 में भारती एयरटेल की याचिका को अनुमति दी थी.भारती एयरटेल ने जुलाई से सितंबर 2017 की अवधि के लिए 923 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड मांगा था. कंपनी का कहना था कि उसने जुलाई-सितंबर 2017 के लिए उसने 823 करोड़ रुपये का ज्यादा टैक्स चुकाया है, क्योंकि उस समय GSTR-2A फॉर्म ऑपरेशन में नहीं था. मई 2020 में, दिल्ली हाईकोर्ट ने भारती एयरटेल की याचिका को अनुमति दी थी, जिसमें सरकार को दावा की गई राशि को वेरिफाई और रिफंड करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले साल जुलाई में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
    केंद्र सरकार ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि भारती एयरटेल ने जुलाई-सितंबर 2017 के बीच की अवधि के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट को अंडर-रिपोर्ट किया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, भारती एयरटेल के शेयर बीएसई पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 696.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं.याचिका को चार रिस्पोंडेंट्स के खिलाफ फाइल किया गया था- भारती एयरटेल, सचिव के जरिए जीएसटी काउंसिल, वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के कमीश्नर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम को उनके चेयरमैन के जरिए. मई में, हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि वह ज्यादा जीएसटी क्लेम को आदेश के दो हफ्तों के भी वेरिफाई करके कंपनी को रिफंड की राशि का भुगतान कर दे.
    हाईकोर्ट द्वारा 5 मई को दिए गए आदेश की कॉपी में कहा गया था कि क्योंकि याचिकाकर्ता द्वारा मैनुअली फाइल किए गए GSTR-3B पर कोई जवाबदेही नहीं है, इसलिए टैक्स की ज्यादा राशि के भुगतान पर कोई ध्यान नहीं गया. उसने आगे कहा कि एयरटेल अपने रिटर्न को सही करना चाहती है, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाएगी, क्योंकि इस सिलसिले में सरकार द्वारा लागू कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है. उसी के मुताबिक, हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि सुधार के साथ फॉर्म GSTR-3B को दायर करने पर, भारत सरकार को दे हफ्तों के भीतर एयरटेल के क्लेम को वेरिफाई करके उसे रिफंड देना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5000 KM तक मार करने वाली मिसाइल Agni-5 का सफल परीक्षण
    Next Article अब चार हाथों से ज्यादा नहीं घूमेगी फाइल, नौकरशाही के कामकाज में बड़े सुधार की तैयारी

    Related Posts

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    July 31, 2026

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    July 31, 2026

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    साधु-संतों के अपमान पर विहिप ने जताया विरोध, संसद में भगवा वस्त्र पहनने पर कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    जमशेदपुर: जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

    भगवा वस्त्र विवाद: विहिप ने पप्पू यादव और राहुल गांधी पर साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप, मांगी माफी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.