जन सेवा ही मुख्य लक्ष्य : धर्मपाल सिंह(प्रदेश संगठन महामंत्री, भाजपा)
आज जामताड़ा परिसदन में भाजपा जिला पदाधिकारीगण और मंडल अध्यक्ष गणों की अतिआवश्यक संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के अध्यक्षता व मुख्य अतिथि सह भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमान धर्मपाल सिंह जी के गरिमामयी उपस्थिति में सपन्न हुआ।
जिसमें कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के क्रम में धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमसभी को संगठन के विस्तार करने के निमित्त हर एक गांव के लोगों तक पहुँचना होगा तथा उनके सुख और दुःख का सहभागी बनकर अंत्योदय की सिद्धान्तों पर चलकर जन सेवा में अग्रणीय भूमिका निभाते हुए अपनी कर्तव्यपरायणता का परिचय देना ही भाजपा का मूल परिपाटी हैं जिसे अनुपालन करने को कहा साथ ही साथ संगठन को मजबूत करने के दिशा में कोई और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
जिस बैठक में मुख्यरूप से जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, पूर्व मंत्री सत्यानन्द झा”बाटुल”, श्री बिरेन्द्र मंडल , महामंत्री क्रमशः सुमित शरण व प्रभास हेम्ब्रम , अभय सिंह, सुकुमार सरखेल, मितेश शाह, रंजीत तिवारी, कुनाल सिंह, संजू देवी, अंगभूति झा, कुंदन गोस्वामी, सजल दास, पिन्टू गुप्ता, बनमाली मंडल, निपेन सिंह राजेन्द्र मंडल, मुकेश यादव, ओम प्रकाश यादव, अनिकेत शर्मा, अमित सिंह, निरंजन यदुवंशी,कार्तिक भंडारी आदि मौजूद थे