Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को भारत से मैच के पहले ही मिलने लगी धमकियां, हारे तो खैर नहीं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को भारत से मैच के पहले ही मिलने लगी धमकियां, हारे तो खैर नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज रविवार, 17 अक्टूबर से हो रहा है. 22 अक्टूबर तक राउंड 1 के मैच खेल जाएंगे, इसके बाद दिग्गज टीमों की भिड़ंत होगी. भारत का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से है. इस बीच, पाकिस्तान से खबर है कि यहां क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत से हार का डर सताने लगा है. यही कारण है कि खिलाडिय़ों को धमकियां दी जा रही हैं कि यदि इस बार भी भारत से हार तो घर नहीं लौटने देंगे. पाकिस्तान खेल प्रेमियों के ऐसे कई मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें, विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है. यानी पाकिस्तान एक भी मैच भारत से नहीं जीत पाया है.

    इस बार भी भारत का पलड़ा भारी

    इस बार भी भारत का पलड़ा भारी बताया जा रहा है. विराट कोहली की कप्तानी में जब टीम इंडिया मैदान पर उतेगी तो उसके खिलाडिय़ों के पास आईपीएल का अनुभव होगा जो दो दिन पहले ही यूएई में खत्म हुआ है. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक दिग्गज खिलाड़ी मेंटर भी भूमिका में रहेगा. धोनी की मौजूदगी कमाल दिखा सकती है. खुद विराट कोहली यह बात कह चुके हैं. न केवल भारत के पूर्व खिलाड़ी बल्कि अजहर महमूद जैसे पाकिस्तान क्रिकेटर भी मान रहे हैं कि भारत का पलड़ा भारी है.

    जानिए क्या चल रहा पाकिस्तान सोशल मीडिया में

    पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने जब फैन्स टूर्नामेंट के लिए समर्थन मांगा तो किसी ने उनके लिए अच्छी कामना की तो किसी ने धमकी भरा जवाब दिया. राहिल भट नाम के एक यूजर ने उन्हें धमकी भरे अंदाज में घर नहीं लौटने देने की बात कही. वहीं कुछ ने मौका-मौका… विज्ञापन को जोड़ते हुए लिखा- ये आखिरी मौका है. दोनों अब तक टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार आमने-सामने हो चुके हैं, जबकि भारत ने पाकिस्तान को हर बार हराया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के सरकारी खजाने से गुजरात के साइबर अपराधी ने उड़ा लिये 22 करोड़ रुपये
    Next Article राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में चार बहनों की डूबने से मौत, दो सगी ओर दो चचेरी बहनें शामिल

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.