Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के सरकारी खजाने से गुजरात के साइबर अपराधी ने उड़ा लिये 22 करोड़ रुपये
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    झारखंड के सरकारी खजाने से गुजरात के साइबर अपराधी ने उड़ा लिये 22 करोड़ रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. गुजरात के साइबर अपराधी पटेल अमित चंदूलाल ने फर्जी चेक के सहारे सरकारी खजाने से 22.03 करोड़ रुपये की निकासी की. इसने दूसरों की मदद से फर्जी चेक के सहारे सरायकेला, पलामू और गुमला के स्टेट बैंक स्थित सरकारी खातों से पैसों की निकासी की है. इसमें 12.60 करोड़ रुपये भू-अर्जन कार्यालय के और शेष रकम कल्याण विभाग की थी.जांच में मामला खुलने के बाद कल्याण विभाग के 9.05 करोड़ रुपये साइबर अपराधी के खाते से वापस सरकारी खाते में लाये जा सके हैं, लेकिन शेष रकम की निकासी अपराधी कर चुके हैं. सरकारी खजाने पर हाथ साफ करने वाले गुजरात का यह साइबर अपराधी झारखंड पुलिस की गिरफ्तार से दूर है.
    गुमला में हुए शौचालय घोटाले की जांच के दौरान साइबर अपराधियों की ओर से भू-अर्जन कार्यालय और समेकित जनजाति विकास अभिकरण के खातों से फर्जी चेक के सहारे पैसे की निकासी की जानकारी मिली. जांच में पाया गया कि आइटीडीए के स्टेट बैंक स्थित खाता संख्या (11400473211) से निकासी के लिए चेक संख्या 852393 का इस्तेमाल हुआ, जबकि यह चेक आइटीडीए के पास था. साइबर अपराधियों ने सक्षम पदाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर 9,05,16,700 रुपये का चेक बैंक में जमा किया.

    बैंक की ओर से जारी मूल चेक और अपराधियों द्वारा पेश किये गये चेक में अंतर होने के बावजूद उसे पारित कर दिया गया. इस रकम को ओड़िशा स्थित एक्सिस बैंक के खाता संख्या 91802005803244 में ट्रांसफर किया गया. ओड़िशा के एक्सिस बैंक स्थित यह खाता गुजरात निवासी पटेल अमित चंदू लाल का है. एक्सिस बैंक से यह रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं किये जाने और बैंक अफसरों पर प्रशासनिक दबाव की वजह से इसमें से 9.03 करोड़ रुपये वापस आइटीडीए के खाते में लाये जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJ&K: गैर कश्मीरी मजदूरों के लिए एडवाइजरी जारी, टारगेट किलिंग के बाद बड़ा फैसला
    Next Article पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को भारत से मैच के पहले ही मिलने लगी धमकियां, हारे तो खैर नहीं

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.