Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाजार में बराबर लगी रहती है जाम
    बिहार

    बाजार में बराबर लगी रहती है जाम

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । स्थानीय बाजार में बराबर रोडजाम लग जाता है । इससे लोगों को भारी परेशानी होती है । रोडजाम आम तौर पर पर्व-त्यौहारों के समय अधिक लगता है । अंबेदगरनगर के महेन्द्र नारायण राम और अरविंद पासवान, शंकरपुर के रंजीत मुखिया और गोपाल कुमार, बथनाहा के शिव शंकर मंडल, छारापट्टी के लालबाबू साह, स्थानीय बाजार के अमरनाथ ठाकुर, श्रवण कुमार मंडल, मंजूर आलम और विनोद कुमार अग्रवाल तथा संतनगर के राजू कुमार मंडल और उपेन्द्र मंडल समेत दर्जनों लोग बताते हैं कि सड़क के अतिक्रमण के कारण यह स्थिति बनी है । सड़क किनार की दोनों ओर के दुकानदारों ने सड़क के अधिकांश भाग को अपनी दुकानें पसारकर अतिक्रमित कर रखा है । इससे आवागमन के लिए जगह बहुत कम बचती है और रोडजाम लगता रहता है । साथ ही सड़क पर ही सड़क किनार के हार्डवेयर दुकानदारों के माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं जिससे रोडजाम लग जाता है और लोगों को परेशानी होती है । कार्यालय कार्य और खरीद-फरोख्त के लिए आसपास के लगभग दस किमी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बाजार आते हैं । लेकिन बार-बार रोडजाम लगने से इन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है । प्रशासन की बेबसी और जनप्रतिनिधियों की उदानसीता के कारण स्थिति बद से बदतर होती जा रही है । गत वर्ष प्रखंड, अंचल और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सड़क का अतिक्रमण हटवाया था । लेकिन कुछ समय बाद ही स्थिति पूर्ववत हो गयी । अब अंचल प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटवाने के लिए जल्द ही फिर से प्रयास किया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुदरी के लाल ने किया कमाल,गांव में उत्साह
    Next Article accused arrested

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.