Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप
    बिहार

    चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी )गत दिनों संपन्न पंचायत चुनाव के परिणाम के खिलाफ उठाई गई आवाजों से पता चलता है कि चुनाव परिणाम में कई तरह की गड़बड़ियां हैं । खुटौना पंचायत की मुखिया प्रत्याशी पिंकी देवी, परसाही पूर्वी के इसी पद की प्रत्याशी रूबी देवी और ललमनियां पंचायत के सरपंच पद प्रत्याशी युगल किशोर पंडित, गुरुदेव साहु, मो सईद, रामप्रीत यादव, पंडित लोकेश्वर प्रसाद और संतोष कुमार यादव ने आरके कॉलेज मधुबनी में मतगणना में धांधली का आरोप लगाये हैं । प्रखंड से लेकर प्रदेशस्तर के निर्वाचन पदाधिकारियों को आवेदन देकर इसकी शिकायत की गयी है । इन प्रत्याशियों के अनुसार मतगणना केंद्र पर उनके परोक्ष में ही ईवीएम मशीन को खोलकर गिनती कर ली गयी थी । उन्हें केवल पर्चियों पर विभिन्न उम्मीदवारों के पक्ष में पड़े मतों की संख्या दिखाकर परिणाम घोषित कर दिया गया । इसके खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें फटकारकर भगा दिया गया । इतना ही नहीं पुलिस ने उनमें से कुछ की पिटाई भी कर दी । इस तरह ये लोग परिणाम में धांधली करके लोकतंत्र की हत्या किये जाने से आक्रोशित हैं ।
    दूसरी ओर खुटौना पंचायत के एक वार्ड में एक अलग ही बात सामने आ रही है । पंचायत के वार्ड नंबर एक के ग्राम कचहरी पंच पद के लिए चुनाव मैदान में सोना देवी और सुनैना देवी थीं । मतगणना केंद्र पर मौजूद शंकरपुर के जीतेन्द्र मुखिया और रंजीत मुखिया के अनुसार बूथ पर कुल 428 मत डाले गये थे । उनमें से सोना देवी को 213 तथा सुनैना देवी को 159 मत प्राप्त हुए और 56 मत बोगस गिने गये । इस तरह सोना देवी को 54 मतों से विजयी बताकर उनकी जीत की उद्घोषणा भी कर दी गयी । लेकिन विजयी सोना देवी जब प्रमाण-पत्र लेने प्रखंड मुख्यालय गयीं तो पराजित उम्मीदवार सुनैना देवी के नाम से प्रमाण-पत्र बना हुआ था । पराजित उम्मीदवार प्रमाण-पत्र लेने आ भी नहीं रही हैं । साथ ही पराजित सुनैना देवी के परिजन फोन पर उनके हारने की बात स्वीकार भी कर चुके हैं । बीडीओ आलोक कुमार ने मामले की जांच का भरोसा दिया है । लेकिन मतगणना केंद्र से जारी ऑनलाइन परिणाम में भी विजयी उम्मीदवार के रूप में सुनैना देवी का नाम ही दर्ज होने से विजयी सोना देवी जहां डिप्रेशन में हैं वहीं उल्टे चुनाव परिणाम से धांधली के आरोप को भी बल मिलता है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्नान करने के दौरान 12 वर्षीय किशोर की नदी में डुबने से हुई मौत घर का चिराग था मृतक अमृत
    Next Article पियक्कड़ गिरफ्तार

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.