Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बापू और शास्त्री जी के जन्मदिवस पर कांग्रेसी नेता ने बीमारों के बीच किया फल का वितरण
    Breaking News झारखंड

    बापू और शास्त्री जी के जन्मदिवस पर कांग्रेसी नेता ने बीमारों के बीच किया फल का वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बापू और शास्त्री जी के जन्मदिवस पर कांग्रेसी नेता ने बीमारों के बीच किया फल का वितरण

    2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरी मोहन मिश्रा ने सदर अस्पताल में प्रसूति महिलाओं, बीमार लोगों और कुपोषित बच्चों के बीच पोषाहार का वितरण किया I कार्यकर्ताओं के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद से सर्वप्रथम पोषाहार की जांच करवाई और उन्हें साथ लेकर पोषाहार का वितरण किया I सबसे पहले प्रसूति महिला वार्ड में दर्जनों महिलाओं के बीच पोषाहार बांटे, उसके उपरांत मेल वार्ड में भी बीमार बुजुर्गों को पोषाहार दिया I कुपोषण उपचार केंद्र में उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच भी वितरण किया गया I इस मौके पर अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर करता हूं I इसी निमित्त इस बार भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया I उन्होंने कहा कि बापू का सपना था हमारा भारत संपन्न भारत हो जहां कोई भी गरीब भूखा ना रहे और जो सक्षम लोग हैं वह गरीबों की मदद करें I बापू के विचार आज के समाज में भी उतना ही प्रासंगिक है I कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार वर्तमान समय में भी काफी महत्वपूर्ण है और उनके विचारों से ही आज भी भारत, संपन्न भारत के रूप में स्थापित हो सकता है I आज के युवा वर्ग को भी बापू के आदर्शो को ग्रहण करना चाहिए I इस मौके पर मुस्तफा अंसारी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे I

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरिल स्थित सर्वोदय आश्रम को संरक्षित कर पर्यटन और शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा : हेमन्त सोरेन
    Next Article महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में थे: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.