Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रियंका गांधी करेंगी 2022 का चुनावी आगाज
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रियंका गांधी करेंगी 2022 का चुनावी आगाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव लेकर कांग्रेस इन दिनों एक बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है. जिसके चलते राजधानी लखनऊ के 5 दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस महासचिव और UP प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठक कर रही है. और साथ ही मिशन-2022 को लेकर एक विशेष रणनीति बनाई है. जिसके तहत कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिये नवरात्रि से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का शुरू करेगी. जिसका शुभारंभ आगामी 10 अक्टूबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में प्रियंका गांधी एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करके करेंगी.कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने इस दौरे के दौरान कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए इस यात्रा से जुड़े स्थान, रास्ते, तिथि और मुख्य मुद्दों की समीक्षा कर पर अपनी अंतिम मुहर लगाई है. जिसके तहत ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभायेंगे’ के नाम से एक बस यात्रा निकाली जायेगी. जोकि बनारस, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा और झांसी जैसे UP के 5 अलग-अलग हिस्सों से निकाली जायेगी. कांग्रेस की ये प्रतिज्ञा यात्रा करीब 12 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर हर बड़े गांव और कस्बे से होकर गुजरेगी. जिसका नेतृत्व संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निर्धारित पैनल द्वारा किया जायेगा.
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मुताबिक ‘कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा का शुभारंभ आगामी 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से करेंगी. प्रियंका गांधी इस दौरान बनारस के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. और फिर बनारस के बाद अयोध्या, सहारनपुर, आगरा और झांसी से निकलने वाली कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा में भी शामिल होकर योगी-मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए नजर आएंगी. कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कांग्रेस जगह-जगह किसानों और युवाओं की चौपाल के साथ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर बीजेपी की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करते हुए नजर आएंगी.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में 24 हजार 354 नए केस दर्ज, 234 लोगों की मौत

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.