Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण: हेमन्त सोरेन
    Breaking News झारखंड

    राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण: हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CARE India in Covid-19 vaccine drive (टीका एक्सप्रेस) in Jharkhand को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।*
    =========================
    *★ टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का हो रहा प्रयास*

    *★ कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी*

    *★ राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पुराना विधानसभा के बगल स्थित मैदान, धुर्वा, रांची से Suport of CARE India in Covid-19 vaccine drive (टीका एक्सप्रेस) in Jharkhand को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से आज 60 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को राज्य के विभिन्न जिलों में रवाना किया जा रहा है। ये सभी वैन “टीका एक्सप्रेस” के रूप में टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से आने वाली संभावित चुनौती से निबटने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरी तैयारी की गयी है। राज्य के सभी जिलों में “टीका एक्सप्रेस” चलाकर छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन कराने का काम आज से शुरू हो रहा है। इन “टीका एक्सप्रेसों” की मदद से लोगों को टीका लेने में सहूलियत होगी। लोगों को यह सुविधा उनके घरों पर ही उपलब्ध होगी।

    *राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अब तक राज्य भर में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। लगभग 40 लाख लोगों को टीका का दूसरा डोज भी लग चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक लोगों तक टीकाकरण अभियान पहुंचे इसी क्रम में आज राज्य में CARE India के सहयोग से “टीका एक्सप्रेस” का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी कोविड-19 संक्रमण काल में राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में गति लाने को लेकर नए-नए कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंचने का काम किया है।

    *कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए अपनी समझदारी और विवेक का उपयोग करें*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचने का बहुत ही सीमित औषधियां देश और दुनिया में उपलब्ध है। वैज्ञानिकों ने इस संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का खोज किया है। हमसभी लोग वैक्सीन लगाकर कोविड-19 से सुरक्षा तो पाएंगे ही साथ-साथ स्वयं की समझदारी और विवेक का उपयोग करके भी संक्रमण से बचा जा सकता है। हम हर हाल में अपने समझदारी का उपयोग करें और खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचाएं।

    *मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से की अपील, खतरा टला नही अभी संक्रमण को हल्के में न लें*

    मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील किया कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा अवश्य बरतें। संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण को हल्के में लेने की भूल न करें। अतएव आवश्यक है कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में किया जाए। फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथो को सैनिटाइज करना इत्यादि जरूरी बचाव के उपाय को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

    *इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव-सह-स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, CARE India के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री अभय कुमार भगत, राष्ट्रीय सलाहकार श्री सी.के.भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना के नये मामलों में आयी गिरावट, 24 घंटे में मिले 18,795 नये केस
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.