Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    18 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंबई. मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई में 18 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए गए हैं. एजेंसी ने ड्रग्स के साथ एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद इंटेलिजेंस यूनिट महिला से पूछताछ कर रही है. खुफिया सूत्रों से इंटेलिजेंस यूनिट को जानकरी मिली थी कि एक महिला यात्री जांबिया से मुंबई यात्रा कर रही है. यह महिला अपने साथ ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर यात्रा कर रही है जो कि तश्करी का मामला है. खुफिया सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट हो गई.

    जानकारी मिलने के बाद इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने एयरपोर्ट पर अपनी निगरानी बढ़ा दी. इस दौरान इंटेलिजेंस यूनिट को एक महिला पर शह हुआ. जिसके बाद उससे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसके बैग की जांच की गई जहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए हैं. महिला की उम्र करीब 40 साल है.

    इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि महिला के बैग से ड्रग्स मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि महिला के ट्रॉली बैग से करीब 3.584 किलो ग्राम हीरोईन बरामद की गी है. अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बजार में कीमत करीब 18 करोड़ रुपये हैं.

    जांच के दौरान यह भी पता चला कि महिला यात्री ने ज़ाम्बिया से अदीस अबाबा की यात्रा करते हुए मुंबई पहुंची. महिला का नाम क्यूवेनसी चिलुफ़्या बताया जा रहा है जो कि ज़ाम्बिया की नागरिक है और पहली बार भारत की यात्रा पर मुंबई पहुंची थी. महिला ने टेंपररी बिजनेस ट्रिप के नाम से यात्रा कर रही थी जिससे कि किसी जांच एजेंसी को कोई शक न हो.

    इंटेलिजेंस यूनिट ने महिला को कस्टडी में ले ली है. इंटेलिजेंस यूनिट पूछताछ कर यह जानना चाह रही है कि आखिर इसका सप्लाई कहां होने वाला था. कौन इस गिरोह का सरगना है और इसके तार किस-किसके साथ जुड़े हुए हैं. हालांकि अभी तक इंटेलिजेंस यूनिट को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोनाल्डो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बने, 922 करोड़ आमदनी
    Next Article राज्य में 7 अक्टूबर से फिर से खुलेंगे धर्मस्थल:मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.