Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में फिर बढऩे लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, केरल में नहीं थम रही रफ्तार
    Breaking News Headlines

    देश में फिर बढऩे लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, केरल में नहीं थम रही रफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटे में 31,382 नए कोरोना केस आए और 318 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 32,542 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1478 एक्टिव केस कम हो गए.

    देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले केरल में सामने आ रहे हैं. केरल में कल कोविड के 19,682 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 79 हजार 310 हो गई. राज्य में 152 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 24,191 हो गई. राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1 लाख 60 हजार 46 है.

    कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 35 लाख 94 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 46 हजार 368 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अब तक 3 करोड़ 28 लाख 48 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब तीन लाख है. कुल 3 लाख 162 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 23 सितंबर तक देशभर में 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 72.20 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अब तक करीब 56 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

    देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.77 फीसदी है. एक्टिव केस 0.90 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात में भारी बारिश के बाद 103 सड़कें बंद, अगले चार दिनों में भी नहीं मिलेगी राहत
    Next Article अग्नि-5 की जद में होगा पूरा चीन और पाकिस्तान, अगले महीने मिलेगी महामिसाइल

    Related Posts

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.