Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में भारी बारिश के बाद 103 सड़कें बंद, अगले चार दिनों में भी नहीं मिलेगी राहत
    Breaking News Headlines

    गुजरात में भारी बारिश के बाद 103 सड़कें बंद, अगले चार दिनों में भी नहीं मिलेगी राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़ोदरा. गुजरात के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सौराष्ट्र, कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्से सहित गुजरात के कई हिस्सों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश हुई. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के इस पश्चिमी राज्य में अगले चार दिनों पर बारिश का दौर जारी रहेगा.

    राज्य आपात अभियान केन्द्र (एसईओसी) के अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव और सड़कों के नुकसान पहुंचने से कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में दो राजकीय राजमार्ग सहित 103 सड़कें बंद हो गयी हैं. मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार दिन में जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र, खास तौर से जामनगर, देवभूमि-द्वारका, अमरेली और भावनजर जिलों में अगले चार दिनों भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका जतायी है.

    एसईओसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार दिन में जामनगर, कच्छ, नवसारी, सूरत और वलाड जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई है. गुरुवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच जामनगर जिले के जोडिया तालुका में सबसे ज्यादा 188 मिलीमीटर बारिश हुई है. आंकड़ों के अनुसार, कच्छ के नखतराना में 93 मिमी, नवसारी के गंदेवी में 81 मिमी, चिखली में 77 मिमी, सूरत के उमेरपाड़ा में 73 मिमी, वल्साड के कापरदा में 69 मिमी और कच्छ के अंजार में 66 मिमी बारिश हुई है.

    गुजरात के वडोदरा शहर की वाघोड़िया तहसील के गांवों में भारी जलभराव हो गया है. पानी लोगों के कमर तक पहुंच गया था. वहीं महाराष्ट्र के नासिक में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. ज्यादा बारिश होने की वजह से गोदावरी नदी का जल स्तर बढ़ गया है. आईएमडी के बुलेटिन में ये भी कहा गया है कि एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और उसके पड़ोस में निचले क्षोभमंडल स्तर पर है और 24 सिंतबर तक इसके वहां रहने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगलत तरीके से महिला के बाल काटना पड़ा महंगा, सैलून को देना होगा 2 करोड़ का मुआवजा
    Next Article देश में फिर बढऩे लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, केरल में नहीं थम रही रफ्तार

    Related Posts

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीन पर काम का किया ऐलान, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    August 6, 2026

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    August 6, 2026

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीन पर काम का किया ऐलान, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    मैसाचुसेट्स ने घोषित किया इंडिया डे: भारतीय प्रतिभा और परिश्रम का वैश्विक सम्मान

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.