Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब राशन की दुकानों पर सिर्फ अनाज ही नहीं पैन कार्ड, वोटर कार्ड का भी होगा काम
    Breaking News

    अब राशन की दुकानों पर सिर्फ अनाज ही नहीं पैन कार्ड, वोटर कार्ड का भी होगा काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राशन की दुकान में बदलाव होने वाला है, क्योंकि अब राशन की दुकानों पर अनाज बिक्री के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. अभी तक राशन की दुकानों पर सिर्फ अनाज या सरकारी सामग्री जैसे तेल आदि मिलते थे, लेकिन अब सीएससी से जुड़ी सर्विस का फायदा भी इन दुकानों से उठाया जा सकेगा.दरअसल, खाद्य मंत्रालय ने राशन दुकानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. (सीएससी) के साथ एक करार किया है. इससे ना सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा, जबकि जिन लोगों के नाम राशन की दुकानें अलॉट हैं, उनके लिए कमाई के अवसर बढ़ने वाले हैं. एक बार सीएससी सर्विस शुरू होने के बाद ग्राहकों से जुड़ी अतिरिक्त सुविधाएं मसलन बिजली, पानी सहित अन्य यूटिलिटी बिलों का भुगतान जैसे सुविधाओं का फायदा इन दुकानों से उठाया जा सकेगा. यानी इसके बाद आप अपने घर का बिल राशन की दुकान से जमा कर सकेंगे.आधिकारिक जानकारी के अनुसार, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. के साथ मॉडल सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर साइन किए हैं. बताया जा रहा है कि इस एमओयू का मकसद इच्छुक उचित दर दुकान डीलरों के जरिए सीएससी सेवाओं की आपूर्ति से राशन दुकानों के लिए कारोबारी अवसर और आमदनी बढ़ाना है. इस एमओयू पर उप सचिव (पीडी) ज्योत्सना गुप्ता और सीएससी के उपाध्यक्ष सार्थिक सचदेव ने हस्ताक्षर किए.ऐसे में अब राशन की दुकानों को सीएससी सेवा केन्द्रों के तौर पर विकसित किया जा सकता है. ऐसे सीएससी केन्द्रों को अपनी सुविधा से अतिरिक्त सेवाओं का चयन करने को कहा जाएगा. इनमें बिल का भुगतान, पैन आवेदन, पासपोर्ट का आवेदन करना, चुनाव आयोग से जुड़ी सेवाएं आदि शामिल हैं. ग्राहक को पास की राशन दुकान पर ये सेवाएं उपलबध होंगी और दूसरी तरफ इन दुकानों को अतिरिक्त आय का सोर्स भी मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिर्फ अमीर ही नहीं हर किसी की सुरक्षा है जरूरी, सस्ती कारों में भी होने चाहिए 6 एयरबैग: नितिन गडकरी
    Next Article कोलकाता नाइट राइडर्स ने बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.