Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी सोमवार को शहर में, अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, दिनभर चलेगा मुलाकातों का दौर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी सोमवार को शहर में, अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, दिनभर चलेगा मुलाकातों का दौर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी सोमवार को शहर में, अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, दिनभर चलेगा मुलाकातों का दौर

    ■ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत की भाजपा महानगर ने की तैयारी, कार्यक्रम के निमित्त सभी तैयारियां हुई पूरी।

    जमशेदपुर। भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। उनके जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने व्यापक तैयारियां की है। सोमवार को बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में आयोजित होने वाले अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन, जिला कार्यसमिति की बैठक में वे भाग लेंगे। तत्पश्चात, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष समेत सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला परिषद के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। बाबूलाल मरांडी शहर के बुद्धिजीवी वर्ग एवं व्यापारी वर्ग के साथ भी संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने रविवार को जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के निमित्त कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शहर आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सभी तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भाजपा महानगर ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के शहर आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यों को वर्गीकृत कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि शहर में प्रवेश करने के साथ बिस्टुपुर में कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते में महानगर के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उनके आगमन को लेकर महानगर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

    वहीं, भाजपा महानगर की ओर से बाबुलाल मरांडी के आगमन से लेकर प्रस्थान तक का पूर्ण विवरण जारी किया गया है। जहां दोपहर 12 बजे डोबो पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करते ही उनका मरीन ड्राइव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद, साई मंदिर मोड़ सोनारी में किसान मोर्चा, भूतनाथ मंदिर के समीप, गोलचक्कर पर पिछड़ा जाति मोर्चा के द्वारा, पेट्रोल पम्प रजक समाज के समीप अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा, सर्किट हाउस गोलचक्कर पर सोनारी मंडल के द्वारा, बेल्डीह क्लब, गोलचक्कर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा, जुस्को गोलचक्कर पर कदमा मंडल के द्वारा, रिगल मैदान चौक के गोलचक्कर पर बिष्टुपुर एवं जुगसलाई मंडल के द्वारा एवं वीमेंस कॉलेज, गोलचक्कर पर महिला मोर्चा के द्वारा स्वागत किया जाएगा।

    इसके बाद, दोपहर 1 बजे मिलानी हॉल में बाबुलाल मरांडी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा जनजाति सम्मेलन एवं जनजाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक। सातों मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य सह जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक। सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्षगण एवं जिला परिषद सदस्य के साथ बैठक। चेम्बर भवन बिष्टूपूर में सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिगण एवं शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ भेंट सह वार्ता। इसके बाद बाबुलाल मरांडी रात्रि 8:30 बजे जमशेदपुर परिसदन के लिए प्रस्थान करेंगे जहां बाबुलाल मरांडी रात्रि विश्राम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव से अब तक विधायक सरयु राय ने केबुलवासियों को किया भ्रमित, अपने हक की लड़ाई पहले से लड़ रहे हैं कर्मचारी: प्रेम झा
    Next Article रामविलास पासवान की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को लिखा भावुक पत्र

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.