Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महापंचायत में दिखी किसानों की ताकत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राष्ट्रीय संवाद विशेष

    महापंचायत में दिखी किसानों की ताकत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महापंचायत में दिखी किसानों की ताकत…..

    देवानंद सिंह

    मुज्जफरनगर में आयोजित किसान पंचायत में जिस तरह किसानों का हुजूम जुटा, वह कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ, इस आंदोलन ने किसानों को और हुंकार भरने के लिए प्रेरित किया, वहीं राजनीतिक तौर पर यह आंदोलन बीजेपी के लिए आगामी चुनाव को देखते हुए परेशानी खड़ी करने वाला साबित होता दिख रहा है। भले ही, पूरे राज्य में इसका असर न दिखे, लेकिन वेस्टर्न यूपी में असर दिख सकता है। हम सब जानते हैं कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, इसीलिए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अगले साल यानि 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव बहुत मायने रखते हैं। इसीलिए कृषि कानूनों व अन्य मुद्दों को लेकर चल रहा किसान आंदोलन बीजेपी सरकार की दुखती रग पर चोट करने वाला साबित हो रहा है। किसान पंचायत में आगामी 27 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की गई है। इसको लेकर भी व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिस तरह किसान पंचायत का असर देखने को मिला, उसी तरह किसानों द्वारा किए गए देश व्यापी बंद का असर भी देखने को मिल सकता है। इसीलिए राजनीतिक पार्टियां भी इसे भुनाने में पीछे नहीं रह रहीं हैं। खासकर, बीजेपी को छोड़कर दूसरी पार्टियां। सपा और कांग्रेस तो इस मुद्दे को और हवा देना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें भी लगता है कि अगर, चुनाव में बीजेपी को टक्कर देनी हैं तो किसान आंदोलन को जीवित रखना बहुत ही जरूरी है, इसीलिए ये पार्टियां लगातार राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहीं हैं। पांच सितंबर को जब हम राष्ट्रीय राजधानी से मुज्जफरनगर के लिए निकले तो हर तरफ सड़कों पर किसान आंदोलन से जुड़े बड़े बड़े होर्डिंग लगे हुए थे और किसान बड़ी संख्या में पंचायत में भाग लेने के लिए पंचायत स्थल पर पहुंच रहे थे, जिसकी वजह से सड़कों में जाम की स्थिति देखने को मिल रही थी। पंचायत स्थल से जिस तरह किसानों ने हुंकार भरी, उसने किसानों की एकजुटता का भी परिचय दिया। किसानों ने सीधे सीधे कहा कि वे किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेंगे, चाहे उन्हें जान ही क्यों न देनी पड़े। इसीलिए इस पूरे माहौल से लगता है कि जिस तरह किसान आंदोलन को राजनीतिक रंग चढ़ चुका है, वैसे में बीजेपी चुनाव के दौरान इस व्यापक विरोध को कैसे डिफेंस करेगी, यह देखना बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआखिर सरकार का इतना महिमामंडन क्यों…..?
    Next Article ओछी और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करके भारतीय जनता पार्टी इस राज्य में दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं: राकेश तिवारी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.