Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिद्धार्थ शुक्ला का आज होगा अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
    Breaking News Headlines सिनेमा

    सिद्धार्थ शुक्ला का आज होगा अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही सदमे में हैं. उनके फैन्स को तो यकीन ही आ रहा था कि महज 40 साल की उम्र में कोई अचानक इस तरह दुनिया छोड़ कर चला गया.सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को अस्पताल में ही रखा गया है. आज इसे परिवार को सौंपा जाएगा और साथ ही. सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर आज सुबह 10-11 बजे के करीब उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचेगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुरुवार की सुबह जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता के शरीर का पोस्टमॉर्टम तीन घंटे तक चला.बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के तीन बजे सिद्धार्थ शुक्ला के सीने में दर्द हुआ और उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी. पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धार्थ को सुबह जगाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उठे.उनकी मां ने तुरंत अपनी बेटी को फोन किया जिन्होंने डॉक्टर को फोन किया. बेटी और दामाद सिद्धार्थ को लेकर मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं अस्पताल की रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ को जब लाया गया था तब तक वो दम तोड़ चुके थे.रिपोर्ट के अनुसार शहनाज बहुत टूट चुकीं हैं. शहनाज के पिता ने बताया कि ‘बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, उसने मुझसे कहा ‘पापा, उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है. मेरे हाथों में वो दुनिया को छोड़कर चला गया है. अब मैं क्या करूंगी कैसे जीऊंगी?”रिपोर्ट में कहा गया है, ‘शहनाज उसे सुबाह आम तौर पर उठने गई तो उसने जवाब नहीं दिया. शहनाज ने उसे गोदी में पकड़ के रखा और फिर भी सिद्धार्थ ने कोई जवाब नहीं दिया. फिर शाहनाज ने उसके पूरे परिवार को बुलाया जो आस पास ही रहते हैं जिसके बाद तुरंत सिद्धार्थ को अस्पताल ले गया गया. शहनाज ने रोते हुए अपने पापा से कहा ‘थोड़ी देर में उसे जला देंगे, नहीं रहेगा वो तो मैं कैसे रहूंगी’.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख तक पहुंचे, 24 घंटे में आए 45 हजार नए मामले
    Next Article सरकार ने दी चेतावनी: वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके लोग ही सामूहिक कार्यक्रमों में लें हिस्‍सा

    Related Posts

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.