Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बधाई संदेश में अलकायदा ने तालिबान को दी बधाई, कश्मीर को मुक्त कराने का किया आह्वान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बधाई संदेश में अलकायदा ने तालिबान को दी बधाई, कश्मीर को मुक्त कराने का किया आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अपने बधाई संदेश में आतंकी संगठन अलकायदा ने कश्मीर और अन्य तथाकथित इस्लामी भूमि को ‘इस्लाम के दुश्मनों के चंगुल से मुक्त’ कराने की बात की है. तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ हासिल करने की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद अलकायदा ने यह ऐलान किया. अलकायदा ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को तथाकथित इस्लामिक इलाकों की स्वतंत्रता से जोड़ते हुए फिलीस्तीन, लेवंत, सोमाविया और यमन को भी मुक्त कराने की बात की है.अफगानिस्तान में अल्लाह द्वारा दी गई जीत पर इस्लामिक उम्मा को बधाई शीर्षक से लिखे अपने संदेश में आतंकी संगठन ने कहा, ‘ओ अल्लाह, लेवंत, सोमालिया, कश्मीर और अन्य इस्लामी भूमि को इस्लाम के दुश्मनों के चंगुल से मुक्त कराएं. ओ, अल्लाह, दुनिया भर में मुस्लिम कैदियों को आजादी प्रदान करो. 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर ताबिलान के कब्जे के बाद क्षेत्रीय विश्लेषकों और सुरक्षा अधिकारियों को इस बात को चिंता है कि आतंकी समूह की जीत ने दक्षिण एशिया के सभी आतंकी संगठनों को नई ऊर्जा दी है.
    फरवरी 2020 में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए शांति समझौते में कहा गया था कि अफगानिस्तान का मिलिटेंट ग्रुप सभी आतंकी समूहों के साथ अपने संबंधों को खत्म करेगा और खासतौर पर अलकायदा से. हालांकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पाबंदी निगरानी टीम की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि तालिबान ने अलकायदा के साथ अपने लिंक और संपर्क खत्म कर दिए हैं.अलकायदा ने अपने संदेश में कहा, ‘हम सर्वशक्तिमान की प्रशंसा करते हैं, जिन्होंने अविश्वास के मुखिया अमेरिका को अपमानित और पराजित किया. हम अमेरिका की रीढ़ तोड़ने, उसकी वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और अफगानिस्तान की इस्लामी भूमि से अपमानित, पराजित कर खदेड़ने के लिए सर्वशक्तिमान की प्रशंसा करते हैं.’ संगठन ने आगे कहा, ‘अफगानिस्तान की भूमि साम्राज्यों के लिए कब्रगाह और इस्लाम के लिए अजेय किला रही है. अमेरिकियों की हार के बाद ये तीसरी बार है, जब अफगान राष्ट्र ने दो सदियों के बीच सफलतापूर्वक तीन बार साम्राज्यवादी ताकतों को हराया और खदेड़ा है.’ बयान में कहा गया है कि ‘बुराई के अमेरिकी साम्राज्य’ की हार दुनिया भर में उत्पीड़ितों के लिए प्रेरणा का एक जबरदस्त स्त्रोत है. साथ ही तालिबान की लीडरशिप और खासतौर पर हैबतुल्लाह अखुंदजादा को बधाई दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के रेट 25 रुपये बढ़े , बैंक, पीएफ के भी बदले नियम , देखें- आज से और क्या बदला
    Next Article हाई जंप में भारत को दोहरी सफलता, मरियप्पन को सिल्वर और शरद ने जीता ब्रॉन्ज

    Related Posts

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.