Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री ने किया मंझौल पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री ने किया मंझौल पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री ने किया मंझौल पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण

    बिहार उप ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : मंझौल का प्रथम श्रेणी बिहारी सिंह मवेशी अस्पताल कहने भर का प्रथम श्रेणी अस्पताल रह गया है । लगभग 25 साल से यह अस्पताल यूं ही बेहाल वीरान पड़ा है। मंझौल का यह बिहारी सिंह पशु अस्पताल दिन प्रतिदिन पीछे होता गया। जर्जर मकान ,भूत बंगला कैंपस,मवैशियों के इलाज की कोई सुविधा नहीं । अपनी डरावनी आकृति लिए मंझौल बेगूसराय स्टेट हाइवे के किनारे खड़ा है यह अस्पताल।
    आज से लगभग 70 बरस पहले
    मंझौल के राभभज्जु सिंह और डोभर सिंह ने मुख्य सड़क पर करोड़ों की जमीन दान में देकर अपने पूर्वज बिहारी सिंह के नाम पर इसकी स्थापना कराई थी.
    आप जानकर चकित रह जाएंगे कि इसके भवन का उद्घाटन बिहार के तत्कालीन राज्यपाल और बाद में राष्ट्रपति बने डा. जाकिर हुसैन ने 1958 में तथा शिलान्यास बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने 1955 में किया. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह ने जमीन मिलने इस अस्पताल को बनाने की स्वीकृति दी थी. एक समय दर्जनों स्टाफ , चार डाक्टर,भीओ, एकेभीओ,टीभीओ से भरा अस्पताल आज वीरान पड़ा है। तब के ग्रामीणांचलों में बेगूसराय जिले के उत्तरी भाग का यह सबसे बड़ा मवेशी अस्पताल था। दर्जनों उन्नत नस्ल के सांड,भैंसा,बकरा,पारा गाय-बकरी,भैंस, हजारों मन भूसा का यहां भंडार था। चौबीस घंटे मवेशी पालकों को सेवा मुहैया कराई जाती थी।
    आज इस अस्पताल को देखने वाला कोई नहीं है।सारे आधारभूत ढांचे टूटकर गिर गए । बरसात के मौसम में अस्पताल परिसर में जलजमाव लगा रहता है । विधायक सांसद, अधिकारी सब इसके आगे से गुजरते निकल जाते हैं। किसी ने इसकी दुर्दशा सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया । आज बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य विभाग मंत्री मुकेश साहनी ने बिहारी सिंह पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें अस्पताल के कोई भी कर्मी मौजूद नहीं थे । ग्रामीणों ने अस्पताल के पुनरुद्धार के लिए माँग पत्र दिया जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इस पशु अस्पताल का पुनरुद्धार होगा साथ ही यहां के पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी । मौके पर मनोज भारती रामप्रवेश साहनी वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयजय राम साहनी , युवा जिला उपाध्यक्ष पारस कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीरपुर पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता,भड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ तीन गाड़ी जब्त,कारोबारी फरार
    Next Article 16 ऋतुराज भारद्वाज का शव हथिदह में मिलने से सनसनी परिजनों में मचा कोहराम

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.