Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 16 ऋतुराज भारद्वाज का शव हथिदह में मिलने से सनसनी परिजनों में मचा कोहराम
    Breaking News अपराध बिहार बेगूसराय शिक्षा

    16 ऋतुराज भारद्वाज का शव हथिदह में मिलने से सनसनी परिजनों में मचा कोहराम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    16 ऋतुराज भारद्वाज का शव हथिदह में मिलने से सनसनी परिजनों में मचा कोहराम

    बिहार उप ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: बीते रविवार की शाम में हथीदह थाना क्षेत्र के हथीदह मोकामा रेलवे लाइन के बगल में मिले एक अज्ञात युवक के शव की पहचान कर ली गई। मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिला के सिघौल ओपी थाना क्षेत्र के विनोद पुर वार्ड नं०-13 गांव निवासी किसान नीरज कुंवर के इकलौते पुत्र 16 वर्षीय ऋतुराज भारद्वाज के रूप में की गई। बताया जाता है कि 26 अगस्त को 8:00 बजे सुबह में साइकिल पर सवार होकर उसने इटवा डीएवी स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकला था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। जब देर शाम को घर वापस वो नहीं लौटा तो घर के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई और उसका खोज बीन शुरू किया,तो पता चला कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन के बाहर उसने अपना साइकिल लगाकर लोकमान तिलक एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर लगभग 9:12 पूर्वाह्न में चला गया। यह दृश्य सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। उसके बाद उसके लापता होने की सूचना सिंघौल ओपी थाने पुलिस को भी लिखित रूप में उसके पिता ने दी। पाँच दिनो के बाद 29 को उसका शब अज्ञात अवस्था में हथीदह थाने की पुलिस ने बराराम कर पहचान होने के बाद उक्त छात्र के शव का पोस्टमार्टम पटना बाढ़ सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सुपुर्त कर दिया। फिलहाल नीरज के पिता अपने पुत्र की हत्या करने की बातें बता रहे हैं ।लिहाजा हथीदह थाने की पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया में जुट गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाता है ,तब तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा ।

    विनोद पुर गांव में ऋतुराज छात्र के शव को पहुंचते ही देखने वाले सैकडों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई :-
    इटवा डीएवी के छात्र ऋतुराज का शब जैसे ही विनोद पुर गांव दोपहर बाद पहुंचा सैकड़ों ग्रामीण की भीड़ देखने के लिए उसके घर पर दौड़ गयी। उसके शव को देखकर चाहे बूढ़े हो,बच्चे ,महिलाएं तथा उसके सहपाठी भी दहाड़ मार कर रोने लगे ।अपने आंसू को ग्रामीण रोक नहीं पा रहे थे । विनोद पुर गांव के एक शिक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि ऋतुराज भारद्वाज मेरे गांव का एक होनहार छात्र था। वह पढ़ लिखकर आई आई टियन बनना चाहता था। मृतक छात्र की माँ सविता देवी ने अपने पुत्र के शब में लिपट कर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी ,बोल रही थी कि अब मेरा कौन देखभाल करेगा रे बेटा । उसके पिता नीरज कुमार भी बेसुध होकर खाट पर बेहोश पड़े हुए थे । डॉक्टर उनकै पानी चढ़ा रहा था। उसके दादा पुनीत कुंवर रो रो कर कह रहे थे कि मेरे पोता को किसी उसके दोस्त ने फुसलाकर ले गया और जान मार दिया ।अब हम किसके सहारे जिएंगे हो बावू यह बोलकर दहार मार कर रोने लगते थे।मृतक छात्र की बहन रुचि कुमारी अपने भाई की कलाई में पिछले 22 अगस्त को राखी बांध कर भगवान से अपने भाई की हजारों वर्ष लम्बी उम्र जीने की दुआ मांगी थी। लेकिन जैसे ही 26 अगस्त को अपने भाई के शव को घर आते ही रोते-रोते उसके आंसू दोनो आँखों के सुख गए थे ।वह बोल रही थी कि अब हम किसके हाथ में अगले साल राखी बांधेगे। यह बोल कर बेहोश होकर रोते रोते गिर जा रही थी।उसकी शादी भी इसी वर्ष नवंबर माह में बगल के केशावे गाँव में तय हो गया था। विनोद पुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने पूछने पर बताया कि स्कूल के दोस्त ने उसे बुला कर एक साजिश रच कर उस छात्र की हत्या करबा दिया है। ऋतुराज के कुछ गाँव के सहपाठी ने पूछने पर अपनी दबी जुबान से बताया कि उसका बहुत दिनों से पहले से इटवा डीएवी की एक लडकी के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसघर बहुत दिनो से डिपरेशन में भी चल रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या किसी दोस्त ने करवा दिया है। आखिर हत्या का कारण जो भी हो। इस संबंध में सिधौल ओपी के अध्यक्ष दीपक कुमार ने पूछने पर बताया कि इस घटना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। उसके मोबाइल में सेभ सभी नंबरो को ट्रेस आउट किया जा रहा है। जल्द ही हम लोग घटना के कारणो का सही उद्भेदन कर लेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमत्स्य एवं पशुपालन मंत्री ने किया मंझौल पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण
    Next Article टीकाकरण अभियान में आज 29252 लोगों को लगाया गया कोविड वैक्सीन का डोज, किसी एक दिन के टीकाकरण आंकड़े में अब तक का सर्वाधिक

    Related Posts

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.