Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते हीजी, प्रशासनिक तैयारी शुरू
    Breaking News अपराध बिहार बेगूसराय

    पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते हीजी, प्रशासनिक तैयारी शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते हीजी, प्रशासनिक तैयारी शुरू

    सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

    फरार शराब माफिया गिरफ्तार

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर ,बेगूसराय।बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश ने 13 कोषांगों का गठन किया है। प्रत्येक कोषांग के लिए नोडल अधिकारी समेत कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया है दूसरे चरण में 29 सितम्बर को मतदान भगवानपुर प्रखण्ड में होगा
    पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है।दूसरे चरण में 29 सितम्बर को भगवानपुर प्रखंड में होने वाले चुनाव के सफल संचालन के लिए निर्वाची अधिकारी ने कार्मिक प्रबंधन समेत 13 कोषांग का गठन किया है।इसके लिए प्रत्येक कोषांग के लिए एक वरीय अधिकारी, एक नोडल अधिकारी समेत दर्जनों कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।प्रतिनयुक्त कर्मियों के बीच दायित्व के निर्वहन की जबावदेही भी निर्धारित की गई है। यह जानकारी निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मुकेश कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि कार्मिक प्रबंधन कोषांग के लिए प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।इस कोषांग में उनकी सहायता के लिए 16 अन्य कर्मियों को प्रतिनयुक्त किया गया है।इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रबंधन कोषांग के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग में उनकी सहायता के लिए 34 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।मतपत्र प्रबंधन के लिए प्रखंड सहकारिता अधिकारी महेन्द्र पासवान को नोडल अधिकारी बनाया गया है।इस कोषांग में उनकी सहायता के लिए 10 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।सामग्री प्रबंधन कोषांग के लिए बी.एस.ओ जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनकी सहायता के लिए इस कोषांग में 26 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।वाहन प्रवंधन कोषांग के लिए मनरेगा के पीओ अमरेन्द्र प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधि व्यवस्था व आचार संहिता कोषांग के लिए सीआई हरेराम कुंवर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनकी सहायता के लिए 14 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।नाम निर्देशन कोषांग के लिए
    बी.एस.ओ जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।इस कोषांग में 30 अन्य कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।ए.एम.एफ कोषांग के लिए बीईओ मंजू कुमारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनकी सहायता के लिए 9 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।वज्र गृह व मतगणना प्रबंधन कोषांग के लिए
    बी.एस.ओ जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनकी सहायता के लिए 52 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।इसी तरह प्रशिक्षण कोषांग,निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, कोविड19 कोषांग व मीडिया सह हेल्प डेस्क कोषांग का भी गठन किया गया है।सभी कोषांगों के लिए नोडल अधिकारी समेत कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है।प्रतिनियुक्त कर्मियों में प्रखंड , अंचल, कृषि विभाग के कर्मी समेत शिक्षक शामिल है।प्रत्येक कोषांग के सफल संचालन की देखरेख के लिए वरीय प्रभारी अधिकारी को भी जिम्मेवारी दी गई है।निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मुकेश कुमार ने विभिन्न कोषांग के नोडल अधिकारी समेत प्रतिनियुक्त कर्मियों को उनके कार्यो की जानकारी दी।उन्होंने स्वच्छ चुनाव को ले अधिकारियों व कर्मियों टिप्स भी दिए ।

    फरार शराब माफिया गिरफ्तार

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर(बेगूसराय) थाना कांड संख्या 145/21के शराब कारोबार के फरार अभियुक्त धीरज कुमार पिता सुरेश सिंह ग्राम मोख्तियारपुर को बीती रात थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने एस.आई सुरेंद्र प्रसाद एवं पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

    ब्युरो मुंगेर प्रमंडल चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय( वीरपुर)वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या पाँच निवासी संत कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार का बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर वीरपुर थाना से 200 मीटर दूर स्थित खैय पुल के पास अज्ञात गाड़ी की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल युवक को बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।अस्पताल जाने के क्रम में ही इनका मौत हो गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।मृतक अमन कुमार बेगूसराय के हीरो मोटोकॉर्प एजेंसी में बिलिंग एक्सकुटीव के पद पर जॉब कर रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजलजमाव के कारण बछवाड़ा मंसूरचक पथ को किया जाम
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.