Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, 46 हजार के पार पहुंचे नए मामले
    Breaking News

    कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, 46 हजार के पार पहुंचे नए मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पिछले कई दिनों से नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि आज कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है. नए मामले 40 हजार के पार पहुंच गए हैं. ऐसे में देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के नए मामलों के आंकड़े जारी किए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 46,164 नए मामले सामने आए हैं जबकि 607 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 34,159 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं.इसी के साथ अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,25,58,530 है जबकि 3,17,88,440 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 3,33,725 है और 436365 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं बात करें सैंपल टेस्ट की तो ICMR के मुताबिक भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 17,87,283 सैंपल टेस्ट किए गए. वहीं गुरुवार तक कुल 51,31,29,378 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.वहीं पिछले 24 घंटों में 80,40,407 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है जबकि अब तक कुल 60,38,46,475 लोगों कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 58.76 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन राज्यों को दी जा चुकी है. वहीं 3.77 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन राज्यों के पास अभी भी उपलब्ध है और 1.03 करोड़ वैक्सीन पाइपलाइन में है.वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के अंदेशे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है.जैन ने यह भी कहा कि भले ही संक्रमण दर कम हो रही हो और बीते कुछ दिनों में वायरस ने किसी की जान नहीं ली हो, फिर भी दिल्ली सरकार सतर्कता बरतना नहीं छोड़ रही है. जैन ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्जुन मुंडा को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश का मुख्य संरक्षक बनाया गया
    Next Article किसानों से संवाद के दौरान CM योगी का ऐलान, बढ़ाएंगे गन्ने का रेट

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.