Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों से संवाद के दौरान CM योगी का ऐलान, बढ़ाएंगे गन्ने का रेट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    किसानों से संवाद के दौरान CM योगी का ऐलान, बढ़ाएंगे गन्ने का रेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के साथ संवाद किया. संवाद के दौरान CM योगी ने कई ऐलान किए, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित होंगे. CM योगी ने गन्ना मूल्य बढ़ाने, गन्ने का पिछला पूरा भुगतान कराने और बिजली के बकाए बिल के कारण किसी भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाने सहित कई ऐलान किए हैं. CM योगी ने क्या-क्या ऐलान किए?

    गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी होगी. सभी संबंधित स्टेक होल्डर्स से संवाद कर निर्णय लेंगे.

    फसल अवशेष जलाने के कारण किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे. जुर्माना वापसी पर भी जल्द निर्णय होगा.
    गन्ना पेराई के नए सत्र से पहले पिछला पूरा भुगतान कराया जाएगा.
    बिजली बिल बकाया होने के कारण एक भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा.

    किसानों के पुराने बिजली बिल बकाए पर ब्याज देय न हो, इसलिए ओटीएस स्कीम लाएंगे.

    पश्चिम क्षेत्र की चीनी मिलें 20 अक्टूबर से प्रारंभ होंगी.

    मध्य क्षेत्र की चीनी मिलें 25 अक्टूबर से प्रारंभ होंगी.

    पूर्व क्षेत्र की चीनी मिलों का संचालन नवम्बर के पहले सप्ताह प्रारम्भ हो जाएगा.

    केंद्र सरकार ने FRP बढ़ाकर 290 रुपए प्रति क्विंटल किया

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, केंद्र सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य (FRP) बढ़ाने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में गन्ने का FRP बढ़ाकर 290 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. ये गन्ने के लिये अब तक का सबसे ऊंचा समर्थन मूल्य है. इससे पहले एफआरपी 285 रुपये प्रति क्विंटल था. सरकार के मुताबिक इस फैसले का फायदा 5 करोड़ से ज्यादा गन्ना किसानों और उनके आश्रितों को मिलेगा. साथ ही इस फैसले का सकारात्मक असर शुगर मिल और उससे जुड़ी हुई कार्यों में लगे 5 लाख श्रमिकों पर भी देखने को मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना की तीसरी लहर का खतरा, 46 हजार के पार पहुंचे नए मामले
    Next Article सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों को विदेश नीति पर सकारात्मक सोच रखने की जरूरत अन्यथा आतंकवाद पर काबू पाना असंभव

    Related Posts

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    November 22, 2026

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    November 22, 2026

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    मां की अंतिम विदाई: सत्ता के शिखर पर बैठा बेटा भी आखिर मां के सामने सिर्फ बेटा ही होता है!

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.