Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम में नामांकन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम में नामांकन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम में नामांकन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नामांकन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में मामनीय विधायकगण के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे । जिले में संचालित 09 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा बालिकाओं की अनुशंसित सूची को जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री विनित कुमार द्वारा जिला चयन समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया । साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा पूरी चयन प्रक्रिया तथा चयन समिति के वर्तमान स्वरुप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं इस संबंध में सरकार के स्तर से निर्गत परिपत्र की प्रति सभी उपस्थित सदस्यों को उपलब्ध करायी गयी । जिला चयन समिति के सदस्यों द्वारा प्रखंडवार रिक्तियों के विरुद्ध चयन हेतु अनुशंसित बालिकाओं एवं प्रतीक्षा सूची पर अवलोकनोपरांत गहन विचार विमर्श किया गया । सम्यक विचारोपरांत सर्वसम्मति से सत्र 2021-22 हेतु बालिकाओं के नामांकन के लिए कुल 775 छात्राओं के नामांकन का अनुमोदन किया गया ।

    कुल 09 कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन हेतु रिक्त 675 सीट के विरूद्ध 1703 बालिकाओं की अनशंसा प्राप्त हुई थी जिसमें नियमानुसार 675 बालिकाओं का नामांकन हेतु अनुमोदन किया गया । वहीं 02 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय में कुल रिक्त 100 सीट के विरूद्ध 205 बालिकाओं की अनुशंसा की गई थी जिसमें समिति द्वारा 100 योग्य बालिकाओं का नामांकन हेतु सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया जिसकी विवरणी निम्नवत है-

    *विद्यालय का नाम/वर्ग/कुल रिक्ति/कुल प्राप्त अनुशंसित बालिकाओं की संख्या/प्रखंड द्वारा नियमानुसार चयन हेतु अनुशंसित बालिकाओं की संख्या*

    1. के.जी.बी.वी धालभूमगढ़/VI/75/97/75
    2. के.जी.बी.वी घाटशिला/VI/75/344/75
    3. के.जी.बी.वी चाकुलिया़/VI/75/209/75
    4. के.जी.बी.वी पटमदा /VI/75/196/75
    5. के.जी.बी.वी पोटका /VI/75/311/75
    6. के.जी.बी.वी मुसाबनी/VI/75/150/75
    7. के.जी.बी.वी जमशेदपुर/VI/ 75/136/75
    8. के.जी.बी.वी डुमरिया/VI/75/138/75
    9. के.जी.बी.वी बहरागोड़ा/VI/75/122/75
    *————————*

    *विद्यालय का नाम/वर्ग/कुल रिक्ति/कुल प्राप्त अनुशंसित बालिकाओं की संख्या/प्रखंड द्वारा नियमानुसार चयन हेतु अनुशंसित बालिकाओं की संख्या*

    1. जे.बी.ए.वी बोड़ाम/VI/50/136/50

    2. जे.बी.ए.वी गुड़ाबांदा /VI/50/69/50

    बैठक में बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती बिंदू झा, एडीपीओ श्री पंकज कुमार, एपीओ श्री अखिलेश कुमार, सभी प्रखंड के बी.ई.ई.ओ एवं के.जी.बी.वी के वार्डन उपस्थित थे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में पेश हुई हुंडई i20 N लाइन, स्पोर्टी लुक के साथ दमदार फीचर्स
    Next Article दस चरणों मे होगें पंचायत चुनाव : डीएम

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.