Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में पेश हुई हुंडई i20 N लाइन, स्पोर्टी लुक के साथ दमदार फीचर्स
    Business Headlines

    भारत में पेश हुई हुंडई i20 N लाइन, स्पोर्टी लुक के साथ दमदार फीचर्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हुंडई ने N परफॉर्मेंस ब्रैंड का भारत में खुलासा कर दिया है. i20 N लाइन पहला ऐसा ब्रैंड है जिसे भारत में पेश किया गया है. हुंडई i20 N पूरी तरह से स्पोर्टी लगती है. गाड़ी के अंदर और बाहर काफी बदलाव किए गए हैं. खुलासे के दौरान हुंडई ने गाड़ी की बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक हुंडई डीलरशिप पर जाकर गाड़ी को 25,000 रुपए में बुक कर सकते हैं. इसकी कीमत का खुलासा सितंबर में किया जाएगा.बता दें कि N लाइन सेगमेंट में कंपनी यहां गाड़ी को स्पोर्टी सेटअप और कॉस्मेटिक अपग्रेड्स के साथ लॉन्च करेगी. हुंडई i20 N में 120 hp, 1.0 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है. ट्रांसमिशन ऑप्शन के मामले में गाड़ी में 6 स्पीड iMT और 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है.
    गाड़ी के बाहरी हिस्से की अगर बात करें तो आपको स्पोर्टी कॉस्मेटिक जॉब मिलता है. गाड़ी में स्पोर्टियर डुअल टोन बंपर मिलता है, जो फॉग लैंप हाउसिंग और स्पोर्टी रेड एक्सेंट के साथ आता है. वहीं गाड़ी में स्पोर्टियर ग्रिल भी मिलता है जिसपर सामने की तरफ N लाइन लोगो लगा होगा. गाड़ी में 16 इंच का एलॉय व्हील्स मिलते हैं. पीछे की तरफ स्पोर्टियर बंपर और डिफ्यूजर दिया गया है. इसके अलावा आपको ट्विन एग्जॉस्ट पाइप, टेल गेट स्पॉयलर और साइड विंग्स और डार्क क्रोम गार्निश विंग्स भी मिलेंगे.हुंडई i20 N लाइन 4 मोनोटोन पेंट ऑप्शन में आता है. इसमें थंडर ब्लू, फियरी रेड, टायटेन ग्रे और पोलर व्हाइट में आता है. वहीं डुअल टोन पेंट ऑप्शन में आपको थंडर ब्लू और फैंटम ब्लैक रूफ मिलता है. वहीं फियरी रेड में भी फैंटम ब्लैक रूफ मिलता है.

    फीचर्स

    गाड़ी में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आता है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सिंगल पेन सनरूफ, 7 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और फीचर्स दिए गए हैं. गाड़ी में 6 एयरबैग्स, रियर व्यू पार्किंग कैमरा. ऑटोमेटिक हेडलैम्प्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्तृत्वशक्ति का अहसास कराती महिलाएं
    Next Article कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम में नामांकन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.