Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबान ने अफगानियों के लिए काबुल एयरपोर्ट का रास्ता किया ब्लॉक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तालिबान ने अफगानियों के लिए काबुल एयरपोर्ट का रास्ता किया ब्लॉक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. तालिबान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान से लोगों को ले जाने की कार्रवाई 31 अगस्त तक खत्म कर ले. इससे पहले भी तालिबान के दोहा स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 31 अगस्त ‘रेड लाइन’ है और अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी की समय सीमा बढ़ाना उकसावे का कदम होगा. उन्होंने कहा था कि डेडलाइन को बढ़ाए जाने का फैसला तालिबान के शीर्ष नेतृत्व को करना है.तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका समूह समय सीमा “बढ़ाए जाने की बात नहीं” स्वीकार करेगा और उसके बाद अफगानों को विमानों से निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि तालिबान एयरपोर्ट को जाने वाले रास्तों पर अफगानों को रोकेगा ताकि भीड़ वहां जमा नहीं हो लेकिन विदेशियों को जाने की अनुमति देगा. हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वे विदेशियों की सुरक्षा में जा रहे अफगानों को रोकेंगे या पश्चिमी देशों के निकासी अभियान को.मुजाहिद ने कहा, “काबुल एयरपोर्ट से मिलने वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है. इस तरफ से विदेशी जा सकते हैं, लेकिन अफगानियों को इजाजत नहीं है. वे लोग (अफगानी) घर जा सकते हैं. हम सबकुछ पहले ही भूल चुके हैं. तालिबान आपकी सुरक्षा की गारंटी देता है.”इसके अलावा उन्होंने अमेरिका से कहा कि वो स्किल्ड अफगान नागरिकों को यहां से निकालना बंद करे. उन्होंने कहा, “इस देश को डॉक्टरों, इंजीनियरों और शिक्षित लोगों की जरूरत है. हमें इन टैलेंट्स की जरूरत है.” उन्होंने अफगानिस्तान छोड़कर जा रहे लोगों से कहा कि विदेश में उनकी जिंदगी खतरे में होगी और विदेशी उनका देखभाल नहीं करेंगे.कई अफगान नागरिक देश पर तालिबान का कब्जा होने के बाद बाहर भागने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. मुजाहिद ने कहा कि देश में जनजीवन सामान्य हो रहा है लेकिन एयरपोर्ट पर अव्यवस्था की समस्या बनी हुई है. मुजाहिद ने कहा कि निर्धारित समय के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा तालिबान अपने हाथ में ले लेगा. हालांकि उसने कहा कि अब तक स्पष्ट नहीं है कि काबुल से कब तक कमर्शियल फ्लाइट बहाल होंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू के खेमों के बीच सत्ता को लेकर खींचतान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.