Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू के खेमों के बीच सत्ता को लेकर खींचतान
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू के खेमों के बीच सत्ता को लेकर खींचतान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस का झगड़ा शांत होता नहीं दिख रहा है. पार्टी के 7 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को देहरादून में राज्य के प्रभारी नेता हरीश रावत के साथ बैठक करेगा. बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, कैबिनेट मंत्री चरनजीत चन्नी, कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया, विधायक कुलबीर जीरा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक सुरजीत धीमान चंडीगढ़ से देहरादून रवाना हुए हैं. ये नेता हरीश रावत के साथ सुबह 10 बजे होटल सरोवर में बैठक करेंगे और उसके बाद दिल्ली जा सकते हैं. पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त सिंह बाजवा के घर पर इन नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के लिए मंगलवार को मीटिंग की थी, बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए थे और अब आज हरीश रावत के साथ मीटिंग करेंगे.

    बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खेमों के बीच सत्ता को लेकर खींचतान मंगलवार को उस वक्त तेज हो गई, जब चार कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री सिंह को हटाने की खुले तौर पर वकालत करते हुए कहा कि वह कुछ प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं. सिद्धू को भी मुख्यमंत्री सिंह के करीबी माने जाने वाले पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के एक समूह द्वारा निशाना बनाया गया, जिन्होंने सिद्धू के दो सलाहकारों की ‘कथित राष्ट्र विरोधी एवं पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी’ को लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि लगभग छह महीने में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले यह कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतालिबान ने अफगानियों के लिए काबुल एयरपोर्ट का रास्ता किया ब्लॉक
    Next Article काबुल से दिल्ली लाए गए 78 शरणार्थियों में से 16 लोग कोरोना संक्रमित

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.