सरकार की उदाशीनता के वजह से छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी :अभाविप
ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बैठक मंसूरचक में प्रखण्ड प्रमुख धनेश्वर कुमार के आवास पर सम्पन्न हुआ। जिसमें डिग्री कॉलेज ,आजादी के 75वे वर्ष पर एक गॉव एक तिरंगा अभियान, आरोग्य संजीवनी अभियान सहित अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि मंसूरचक हमेसा से शिक्षा को लेकर अपेक्षित रहा है,इनके आस पास में कोई डिग्री कॉलेज नही होने के वजह से छात्र छात्राओं को दूसरे जिले में पढ़ाई हेतु बाध्य होना पड़ता है और सरकार के उदाशीनता के वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सरकार के घोषणाओं के बाबजूद भी अब तक डिग्री कॉलेज नही खोला गया।अभाविप सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द मंसूरचक में डिग्री कॉलेज खोला जाय नही तो अभाविप चरणबद्ध आंदोलन हेतु बाध्य होगी। डिग्री कॉलेज खोलने हेतु 5-10 अगस्त के बीच जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 10 -20 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिगत कुमार व पूर्व कार्यकर्ता सुमन कुमार ईश्वर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर एबीवीपी के राज्यव्यापी कार्यक्रम एक गॉव एक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत पूरे बेगूसराय में तिरंगा फहराया जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत मंसूरचक के सभी गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा। मंसूरचक में एक गॉव एक तिंरगा अभियान का प्रमुख धनेश्वर कुमार को बनाया गया। मौके पर नगर सह मंत्री राहुल कुमार व प्रखण्ड सह संयोजक राजीव कुमार राय ने कहा कि 9 जुलाई से चलाए जा रहे राज्यव्यापी कार्यक्रम आरोग्य संजीवनी अभियान के तहत जिले भर में 12 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए मंसूरचक में 500 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। छात्र नेता धर्मराज कुमार व धनेश्वर कुमार ने कहा कि एबीवीपी हमेसा छात्र छात्राओं के हित की लड़ाई लड़ते आई है इसी कड़ी में एबीवीपी जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग करती है कि नवटोल हाई स्कूल को जल्द से जल्द 10+2 कोडिंग किया जाय साथ ही साथ सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति किया जाय। मौके पर विवेक ,नितिन ,आदित्य ,प्रिंस व अन्य मौजूद थे।

