Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार द्वारा ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आरक्षण दिए जाने पर महानगर ओबीसी मोर्चा ने जताया हर्ष, किया लड्डू वितरण
    Breaking News Headlines झारखंड

    मोदी सरकार द्वारा ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आरक्षण दिए जाने पर महानगर ओबीसी मोर्चा ने जताया हर्ष, किया लड्डू वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मोदी सरकार द्वारा ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आरक्षण दिए जाने पर महानगर ओबीसी मोर्चा ने जताया हर्ष, किया लड्डू वितरण।
    जमशेदपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण की मंजूरी देने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने लड्डू वितरण किया। शनिवार को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव के निर्देशानुसार मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर लड्डू वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान आमजनों का मुंह मीठा करा उनके बीच आरक्षण संबंधी ऐतिहासिक मंजूरी दिए जाने पर जानकारी साझा की गयी। इस संबंध में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब ग्रेजुएट (एमबीबीएस, बीडीएस), पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा स्तर के मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से करीब 5550 छात्रों को सीधा लाभ होगा। प्रत्येक वर्ष एमबीबीएस में करीब 1500 ओबीसी छात्र और पोस्टग्रेजुएट में 2500 ओबीसी छात्रों को फायदा हो सकता है। इसी तरह एमबीबीएस में भी करीब 550 आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और पोस्ट ग्रेजुएशन में 1000 (ई डब्लू एस) छात्रों को लाभ मिल सकता है। धर्मेंद्र प्रसाद ने हर्ष जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के पिछड़ा और ईडब्लूएस वर्ग दोनों के लिए उचित आरक्षण देने की प्रतिबद्धता का जमशेदपुर के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से स्वागत करते हैं।
    इस दौरान जिला महामंत्री राजकुमार साह, महेंद्र प्रसाद, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सुमित शर्मा, जिला मंत्री मधुमाला, मीडिया प्रभारी सागर राय, अमित मंडल, छोटे लाल सिंह, संजीत चौरसिया, संजय साहू समेत मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सोनकर, सुबोध कर्मकार, आशीष कुमार शर्मा, बलराम ठाकुर, ओम पोद्दार, विकास दास, राज कमल यादव, अखिलेश चौधरी, श्याम बिहारी, मिक्की सोनकर, गौतम गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर बल, शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता
    Next Article पूरे विश्व के इतिहास में मिशाल है 21 वर्ष की तपस्या के बाद लिया गया , माँ भारती पर हुए जुल्म का ऐसा बदला – काले

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.