Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए कलेवर में नजर आएगा ‘मिशन शक्ति अभियान’, सीएम योगी ने तीसरे चरण के लिए दिए निर्देश
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    नए कलेवर में नजर आएगा ‘मिशन शक्ति अभियान’, सीएम योगी ने तीसरे चरण के लिए दिए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. योगी सरकार ने जब से उत्तर प्रदेश में सत्ता की बागड़ोर संभाली तब से निरंतर महिलाओं और बेटियों के उत्थान पर काम कर रही है. सरकार ने मिशन शक्ति जैसे अभियान की शुरूआत करके उनके कदमों को विकास पथ पर बढ़ाने का काम किया है. राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्‍मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. यही वजह है कि “मिशन शक्ति” के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं. मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण की सफलता के बाद जल्‍द ही प्रदेश में फिर से मिशन शक्ति के नए चरण की शुरूआत होने जा रही है.

    मिशन शक्ति अभियान नवीन ऊर्जा के साथ एक बार फिर से प्रदेश में शुरू होने जा रहा है, इससे महिलाओं व बेटियों को संबल मिलेगा. सीएम ने बैठक में आदेश दिए की स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास पंचायती राज, गृह, महिला एवं बाल विकास विभाग परस्पर समन्वय के साथ मिशन शक्ति के अगले चरण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें. इसके साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं व बेटियों से जुड़े आपराधिक घटनाओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए.

    कोरोना काल में आधी आबादी को मिला प्रोत्‍साहन

    कोरोना काल के बावजूद भी कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, 181 महिला हेल्प डेस्क, वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र और रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष जैसी सीएम की लाभकारी योजनाओं से कई नए लाभार्थी जुड़े. महिलाओं के चौमुखी विकास के लिए उनकी सुरक्षा, शिक्षा, स्‍वावलंबन, सम्‍मान, सेहत को केन्द्रित करते हुए योगी सरकार की योजनाओं से प्रदेश की आधी आबादी को प्रोत्‍साहन मिल रहा है.

    इन योजनाओं में इतने लाभार्थियों को मिला लाभ

    कोरोना काल में ‘पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना’ के तहत 1.85 लाख नए लाभार्थी जुड़े हैं. पति की मृत्‍योपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 27.95 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है. प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना एक अप्रैल 2019 से लागू हुई. तब से आज तक प्रदेश में इस योजना के तहत 7.58 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है. बता दें कि मार्च 2021 तक यह आंकड़ा 7.14 लाख था, पर महज तीन महीनों में इस योजना से लगभग 44 हजार नए लाभार्थियों को जोड़ उन तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है.

    12.76 लाख महिलाओं और बेटियों को योजनाओं से जोड़ा गया

    प्रदेश के 64 जनपदों में महिला शक्ति केंद्रों का संचालन किया जा रहा है. साल 2020-2021 में कुल 37,406 गतिविधियों के जरिए 18.46 लाख महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया गया. इसके साथ ही कोरोना काल के बावजूद महिला शक्ति केंद्रों के जरिए प्रदेश की 12.76 लाख महिलाओं और बेटियों को सीएम की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब: रेड लिस्ट में शामिल देशों की यात्रा करने पर नागरिकों पर लगेगा तीन साल का ट्रैवल बैन
    Next Article देश में घट रहा कोरोना: केरल और पूर्वोतर को छोड़कर संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    August 10, 2026

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    August 10, 2026

    झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: लाठी, आंसू गैस और बैरिकेड से नहीं थमेगा युवाओं का आक्रोश

    JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं का आक्रोश: लाठी और आंसू गैस से नहीं थमेगा विरोध

    ABVP का विधानसभा घेराव 11 अगस्त को: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारों छात्र करेंगे मार्च

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.