Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत पत्रकारों की आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि व शोक सभा आयोजित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    दिवंगत पत्रकारों की आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि व शोक सभा आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिवंगत पत्रकारों की आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि व शोक सभा आयोजित।
    रोहतक 25 जुलाई समाचार क्यारी संजय शर्मा/ सुनील कुमार:-
    : पिछले कुछ दिनों में कई पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर स्थानीय मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में मीडिया कर्मियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल धनखड़ ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल से पूरी दुनिया भर में भारी जनहानि हुई है. इस त्रासदी में अनेक पत्रकार भी फ्रंटलाइन करोना वारियर्स की भूमिका निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं. हमें उनके परिवारों के प्रति पूरी सहानुभूति है.
    इस अवसर पर हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि दिवंगत मीडिया कर्मियों ने कोरोना काल में साहस पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है जिससे उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा
    इसी क्रम में पिंग के संस्थापक, संपादक, लेखक एवं पत्रकार प्रोफेसर डीआर चौधरी का निधन अपूरणीय क्षति है. उन्होंने हरियाणा का निर्भीक एवं निष्पक्ष समाचार पत्र के माध्यम से पत्रकारिता का नया इतिहास रचा पिंग के माध्यम से हरियाणा में अनेक युवाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हुए.
    इनके अलावा तालिबानी कट्टरपंथियों के हाथों मारे गए पत्रकार दानिश सिद्दीकी ने भी अपनी जान गवा कर भारतीय पत्रकारिता का झंडा बुलंद किया है. वरिष्ठ पत्रकार डॉ सतीश त्यागी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के घातक प्रहार से पूरी मानवता करहा उठी है. अनेक लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है. हम उन सब दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम परमात्मा से भविष्य में सभी के उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करते हैं.
    जननायक जनता पार्टी के प्रवक्ता दीप कमल सहारन ने कहा कि हमने इस दौरान अपने वरिष्ठ साथी संजय द्विवेदी को भी खो दिया है. उन्होंने अनेक पत्रकारों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मैं आने का अवसर व प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाया. उन्होंने मीडिया कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों की भूमिका और उनके योगदान की सराहना की.
    युवा पत्रकार धीरेंद्र ने कहा कि पत्रकारों को इस तरह की महामारी में कार्य करने के लिए साहस और दक्षता पूर्वक कार्य करने की जरूरत है. भविष्य में भी अभी अनिश्चितता के हालात बने हुए हैं. इस दौर में हमने अपने युवा साथी पुरुषोत्तम शर्मा, सुमन साकेत और रोहित सरदाना सरीखे प्रतिभावान पत्रकारों को खो दिया है. यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है.
    हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव संजय शर्मा ने कहा कि हमने अपने कई साथियों को पिछले दिनों में खो दिया है. अभी तीसरी कोरोना की लहर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इसलिए सरकार को मीडिया कर्मियों तथा उनके परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा योजना लागू करनी चाहिए. जाट शिक्षण संस्थान के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल ने दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पत्रकारिता संकट एवं चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है. पिछले दिनों अनेक पत्रकारों का आकस्मिक एवं दुखद निधन हुआ है, हम उन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
    शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, प्रवीण बत्रा, दीपक खोखर, सुनील कुमार, डॉ देशराज, सत्येंद्र फोगाट, जसबीर मलिक, सुनील शर्मा, विजय अहलावत, जितेंद्र पांचाल, व बलदेव मल्होत्रा सहित अनेक मीडिया कर्मी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद नजरिया : राज कुंद्रा के कई और ‘राजों’ से उठेगा पर्दा
    Next Article केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश में पीएम सड़क योजना की धीमी रफ़्तार से कराया अवगत

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.