Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश में पीएम सड़क योजना की धीमी रफ़्तार से कराया अवगत
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश में पीएम सड़क योजना की धीमी रफ़्तार से कराया अवगत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश में पीएम सड़क योजना की धीमी रफ़्तार से कराया अवगत

    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह से शिष्टाचार मुलाक़ात कर राज्य में मनरेगा, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहयोग योजना की लचर स्वास्थ्य स्थिति पर विशेष संज्ञान लेने का आग्रह किया।

    कुणाल षाड़ंगी ने गिरीराज सिंह से आग्रह किया केंद्र की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। तीसरे फ़ेज़ में लगभग दस से पंद्रह प्रतिशत का काम ही हो पाया है। राज्य सरकार के स्तर पर धीमे कार्य को तेज करने की दिशा में अगर पहल नहीं हुई तो दिसंबर कर राशि लैप्स कर जाएगी। पहले और दूसरे फ़ेज़ में बनी सडकें रख रखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी हैं। उनकी मरम्मत की दिशा में पहल नहीं हो रही है।

    मनरेगा और स्थानीय स्तर पर रोज़गार की महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु पंचायत स्तर पर मैनपॉवर की भारी कमी है। पंचायत सचिव अभ्यर्थियों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने लटका कर रखा है। वृद्धा पेंशन के हजारों आवेदन लेने के बावजूद पेंशन सही रूप से निर्गत नही हो रहा। जेई, कंप्यूटर ऑपरेटर के अभाव में पंचायतों के काम ठप्प पड़े है। हर पंचायत में पेंशन का टारगेट 100 का था पर मात्र 10 लोगों को ही पेंशन दिए जा रहे हैं।

    नरेंद्र मोदी के सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना की आवास प्लस सूचि में राज्य के कई पंचायतों पूरी तरह छूट गए हैं और लाभप्रद के चयन में भारी अनियमितता हुई है। केंद्र सरकार विशेष कमिटी बनवाकर पूरे राज्य के आवास प्लस की लाभप्रद सूचि की जाँच करवाए ताकि योग्य लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ मिल सके।

    केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वे विभागीय स्तर पर उपरोक्त विषयों पर संज्ञान लेंगे और अद्यतन स्थिति से अवगत होंगे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवंगत पत्रकारों की आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि व शोक सभा आयोजित
    Next Article टॉफी, टी-शर्ट घोटाला की उच्चस्तरीय जांच हो-डॉ अजय कुमार

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.