भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
वीरपुर (बेगूसराय)वीरपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं भूमि विवाद में हत्या तो कहीं मारपीट की घटना आए दिन देखने को मिल रहा है। वहीं अंचलाधिकारी जमीनी विवाद को लेकर शक्त भी देखी जा रही है।ताजा मामला वीरपुर गांव का है। जहां शनिवार की सुबह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना में लाठी डंडे खंती से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग जबरन विवादित जगह पर खंभा गार रहा था इसी दौरान मना करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया । इस दौरान दूर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में तोड़फोड़ भी की।इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से श्रवणं साह ,रंजीत साह, सोनी देवी, रूबी देवी ,निशा देवी घायल हो गई ।वहीं दूसरे पक्ष से राम ईश्वर साह, राजकुमार साह समेत अन्य घायल हो गए ।सभी घायलों का इलाज बीरपुर पीएचसी में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी ललिता कुमारी एवं वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार संयुक्त रुप से दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

