Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोल-डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ ए आई एस एफ छात्र संगठनों ने निकाला साइकिल मार्च
    Breaking News Headlines बिहार

    पेट्रोल-डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ ए आई एस एफ छात्र संगठनों ने निकाला साइकिल मार्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेट्रोल-डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ ए आई एस एफ छात्र संगठनों ने निकाला साइकिल मार्च।

    मंसूरचक प्रखण्ड में हुआ कार्यक्रम

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले पेट्रोल-डीजल, गैस के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ साइकिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मनसूरचक पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार एवं गोविंदपुर पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन कुमार के नेतृत्व में साइकिल मार्च मंसूरचक पंचायत भवन से नारेबाजी करते हुए पेट्रोल- डीजल, गैस की मूल्य वृद्धि वापस लो, निकलो बंद मकानों से जंग लड़ो बेईमानों से, बहुत हुई महंगाई पर मार शर्म करो मोदी सरकार, भाजपा जब से आया है महंगाई तथा बेरोजगारी छाया है जैसे विभिन्न नारों को लगाते हुए मंसूरचक ब्लॉक, पेठिया गाछी, मंसूरचक मेन बाजार, बैंक बाजार, समसा पुल, समसा पेट्रोल पंप, दुर्गास्थान, सिमरतल्ला चौक होते हुए फाटक चौक पर आकर सभा में तब्दील हो गया। वहीं अतुल कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एआईएसएफ के अंचल मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि जब से यह मोदी सरकार देश के सत्ता पर काबिज हुआ है। तथा जब से यह सरकार बनी है लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है जब कांग्रेस की सरकार थी तब ये झूठे वादे कर लोगों से सत्ता में काबिज होकर डीजल- पेट्रोल, गैस के दाम 2014 की तुलना में आज लगभग 2 गुना के कगार पहुंचा दिया। सरसों का तेल सहित रोजमर्रा के जितने भी समान हैं सभी पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर दिया। जिससे गरीब तबके के लोग कर्ज के बोझ में दब चुके हैं। पिंटू कुमार ने कहा कि सरकार को डीजल -पेट्रोल, गैस को जीएसटी के दायरे में रखनी चाहिए।
    वहीं मौके पर अंचल उपाध्यक्ष सूरज कुमार व सईद अनवर मोनू ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में विफल है इस सरकार को जल्द से जल्द महंगाई पर रोक लगानी चाहिए। पेट्रोल-डीजल गैस की मूल्यवृद्धि को जल्द ही वापस लेनी चाहिए नहीं तो हमारा संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा। वहीं मौके पर गुलशन, मोनू, हिरदेव, रंजन, चंदन, प्रवीण, विकास, उमाशंकर उर्फ बिट्टू, श्याम राय, राजन अतुल, पिंटू, सहित कई दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरवार में पहुचे मोहम्द इकबाल
    Next Article लोजपा के प्रदेश महासचिव मो. असलम का निधम

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.