Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकियों के निशाने पर था राम मंदिर
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    आतंकियों के निशाने पर था राम मंदिर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आतंकियों के निशाने पर था राम मंदिर

    नरेंद्र गौतम

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ से पकड़े गए आंतकियों (Terrorists Arrested In Lucknow) से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. यूपी एटीएस ने आतंकियों के पास से कई प्रमुख जगहों के नक्शे बरामद किए हैं. आतंकियों के पास से अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) के आसपास की रेकी के नक्शे मिले हैं. इसके अलावा काशी (Kashi) और मथुरा (Mathura) के भी धार्मिक स्थलों के नक्शे एटीएस को आतंकियों के पास से मिले हैं. नक्शों को अलग-अलग प्वाइंट से चिंहित किया गया है. गोरखपुर के भी एक इलाके की डिटेल आतंकियों के पास से यूपी एटीएस को मिली है.

    एटीएस के हाथ लगीं अहम जानकारियां
    इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों के सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की डिटेल भी गिरफ्तार दोनों आतंकियों के पास से बरामद की गई है. एटीएस (ATS) के हाथ टेलीग्राम, वीडियो कॉल, व्हाट्सएप कॉल और चैट भी लगी है.
    हिरासत में लिए गए 1 दर्जन से ज्यादा संदिग्ध
    बता दें कि एटीएस ने पिछले 24 घंटों में 1 दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. कानपुर के कुछ युवा भी गिरोह में शामिल हैं और सक्रिय रूप से आतंकियों के संपर्क में हैं. एटीएस की टीम ने चमनगंज के पेंचबाग और जाजमऊ में छापेमारी कर चार युवाओं को हिरासत में लिया है. उनसे भी पूछताछ चल रही है. एटीएस की 3 टीमें अभी भी कानपुर में हैं. एटीएस कुछ दस्तावेज भी कानपुर से लखनऊ लाई है.

    शहरों को आतंकी पहले भी बना चुके हैं निशाना

    गौरतलब है कि इंडियन मुजाहिदीन, हूजी और इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के आतंकी भी प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते थे. 23 नवंबर 2007 को लखनऊ, फैजाबाद और वाराणसी में सिलसिलेवार ब्लास्ट किए गए थे. इन सभी में टिफिन बम का इस्तेमाल हुआ था, जिसे प्रेशर कुकर बम की तर्ज पर ही तैयार किया गया था. इन धमाकों को इंडियन मुजाहिदीन और हूजी के आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया था.
    लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने का बाद वाराणसी में हाई अलर्ट जारी किया गया है. काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी बढ़ी है. 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित वाराणसी दौरा है. पीएम के दौरे को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयौन शोषण का आरोपी सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार को तलाश रही है पुलिस
    Next Article भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर जोन नम्बर 3 जोन समिति गठित

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.