Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान और यूपी में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    राजस्थान और यूपी में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रविवार का दिन यूपी के प्रयागराज मंडल, कानपुर और राजस्थान के आमेर व आसपास के इलाकों के लिए बेहद बुरा साबित हुआ. दरअसल इन दोनों ही राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यूपी के प्रयागराज में प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता सहायता का ऐलान किया है. राजस्थान सरकार ने भी पीड़ित परिवारों की मदद का ऐलान किया है. राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मदद की घोषणा की है.राजस्थान के आमेर, जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 25 लोगों की मौत की खबर है. यहां 20 के करीब लोग बिजली गिरने से घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि आमेर के किले के पास खुशनुमा मौसम का आनंद ले रहे पर्यटकों पर सेल्फी लेते वक्त बिजली गिरी, जिस समय बिजली गिरी ये लोग वाच टॉवर पर थे और बिजली गिरते ही नीचे गिर पड़े. यहां 12 लोगों की मौत हो गई.
    भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर प्रयागराज और आसपास के इलाकों में भी टूटा. इस पूरे मंडल में बिजली गिरने की वजह से 19 लोगों की मौत की खबर है. प्रयागराज में आकाशीय बिजली की वजह से 14 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कौशांबी में चार और प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई. ये सभी घटनाएं प्रयागराज मंडल के ग्रामीण इलाकों में हुईं. आकाशीय बिजली से एक दर्जन जानवरों की भी मौत हुई हैं. सरकार की तरफ से ऐसे लोगों की भी मदद की जाएगी, जिनके जानवर आकाशीय बिजली की वजह से मारे गए हैं. प्रदेश में कानपुर देहात में भी आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 18 लोगों की मौत की खबर है.पीएम नरेंद्र मोदी ने आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हुई मौतों पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इससे अत्यंत दुख हुआ है. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के बीच देश पर मंडरा रहा जीका वायरस का खतरा, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में अलर्ट
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में 37 हजार 154 नए मामले दर्ज, 724 लोगों की मौत

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.