Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी क्षेत्र के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु कराया जाएगा फॉगिंग
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    शहरी क्षेत्र के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु कराया जाएगा फॉगिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शहरी क्षेत्र के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु कराया जाएगा फॉगिंग

    मंत्री परिवहन तथा एसटी, एससी एवं पिछला वर्ग कल्याण मंत्रालय, झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय परिसर से 11 पंचायतों के लिए पायलट प्रोजेक्ट का किया गया शुभारंभ

    सांसद जमशेदपुर, जिला उपायुक्त, माननीय विधायक घाटशिला/ बहरागोड़ा/ पोटका, उप विकास आयुक्त तथा अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

     

    पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फॉगिंग कार्य का शुभारंभ आज माननीय मंत्री परिवहन तथा एसटी, एससी एवं पिछला वर्ग कल्याण मंत्रालय, झारखंड सरकार श्री चंपई सोरेन द्वारा किया गया । जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने इस पायलट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 15वें वित्त की राशि से ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग का प्रावधान किया गया है ताकि वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के प्रकोप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखा जा सके । उन्होने बताया कि मॉनसून के दौरान बरसाती नालों एवं तालाब-पोखर में जलजमाव से मलेरिया, डेंगू आदि का खतरा रहता है ऐसे में नगरपालिका क्षेत्र के आलावा पंचायतों में भी फॉगिंग की आवश्यकता को देखते हुए फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सभी 11 प्रखंडों के 1-1 पंयायत में शुरू किया जाएगा तथा आगे इसे विस्तार दिया जाएगा ।

    इस अवसर पर माननीय मंत्री ने फॉगिंग मशीन के कार्यप्रणाली को समझा तथा खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला प्रशासन का यह एक संवेदनशील प्रयास है । वर्तमान में इसे बहरागोड़ा के डोमजुड़ी पंचायत, बांकीशोल(डुमरिया), अंगारपाड़ा(गुड़ाबांदा), हितकू(जमशेदपुर सदर), जुगीशोल(धालभूमगढ़), हेंदलजुड़ी(घाटशिला), बिरदोह(चाकुलिया), पोटका पंचायत(पोटका), तेरेंगा(मुसाबनी), पोखरिया(बोड़ाम) व लच्छीपुर(पटमदा) के लिए फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराया गया है । मौके पर माननीय सांसद जमशेदपुर लोकसभा श्री विधुत वरण महतो, माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन, बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, पोटका श्री संजीव सरदार, विधायक प्रतिनिधि पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा, उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंख्या समाधान फॉउन्डेशन ने जिले के उपायुक्त को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माँग दोहराई
    Next Article एक-एक शिक्षक को अपने नजदीकी पुस्तकालय को गोद लेने का निर्देश

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.