Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  25 जून को काला दिवस मनायेगी भाजपा, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

     25 जून को काला दिवस मनायेगी भाजपा, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 जून को काला दिवस मनायेगी भाजपा, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित

    ■ आपातकाल में किए अत्याचार के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : डाॅ गोस्वामी

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 47 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी। आपातकाल के दौरान लोगों के संविधान प्रदत्त वैचारिक स्वतंत्रता के अधिकार को समाप्त कर दिया गया था। प्रेस पर सेंसरशिप लागू था। भारतीय जनसंघ सहित विपक्ष के सभी नेताओं को बिना कारण बताए जेल में बंद कर दिया गया था। अनेक लोकतंत्र समर्थकों को सरकार की यातनाऐं झेलनी पड़ी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लोकतंत्र बहाली के लिए देशव्यापी जनांदोलन हुआ। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी गुरुवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि देश की लोकतंत्र प्रेमी जनता ने कांग्रेस की तानाशाही को नकार दिया। डाॅ गोस्वामी ने आपात्काल में सरकार द्वारा किए गए ज्यादातियों के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात किया है। भाजपा लोकतंत्र के प्रति पूर्ण आस्था रखती है। लोकनायक जे पी राजनीतिक दलों में भी आन्तरिक लोकतंत्र के पक्षधर थे। भाजपा एकमात्र दल है जहाँ आन्तरिक लोकतंत्र है तथा सामूहिक निर्णय लेने की परम्परा है। देश के अधिकांश राजनैतिक दल परिवारवाद की शिकार बनी हुई है तथा कांग्रेस की तरह वहां भी आन्तरिक लोकतंत्र का अभाव है।

    शुक्रवार को भाजपा महानगर मनाएगी काला दिवस: भाजपा महानगर कमेटी शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी। इस दौरान आजादी की दूसरी लड़ाई आपातकाल के दौरान शहर के जेल जाने वाले योद्धाओं को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल होंगे। भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराएगी। वहीं पार्टी के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेंगे।

    पत्रकार वार्ता के दौरान आपातकाल विरोध दिवस कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह एवं मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्यरूप से उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुई मनिफिट धोबी मैदान में लगी हाईमास्ट लाईट, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया था ट्वीट
    Next Article सीएम दाल भात केंद्र की तर्ज़ पर टेल्को के युवाओं ने शुरू की “आकाश कैंटीन”

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.