Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रशासन से बस्ती क्षेत्र में ऑफलाइन टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रशासन से बस्ती क्षेत्र में ऑफलाइन टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रशासन से बस्ती क्षेत्र में ऑफलाइन टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की

    जमशेदपुरः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को पुर्वी विधानसभा अंतर्गत बनाये गए विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया। पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव के संग गोलमुरी अंतर्गत केरला समाजम मॉडल स्कूल, टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय एवं हिलटॉप स्कूल में बनाये गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों से टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने टीका लेने आए युवाओं से भी बातचीत की। रघुवर दास ने जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन के प्रयास की सराहना करते हुए बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा शक्ति के लिए मुफ्त वैक्सीन प्रदान किया है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति एवं देखरेख से युवा वर्ग उत्साहित और संतुष्ट है। केंद्र सरकार वैक्सीन कंपनियों से खुद 75 फीसदी टीके की खरीद कर रही है और राज्यों को मुफ्त टीका उपलब्ध करा रही है। केंद्र सरकार के हाथों में टीकाकरण के नियंत्रण आने से टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। श्री दास ने जिला उपायुक्त से बस्ती क्षेत्रों में युवाओं के लिए अतिरिक्त ऑफलाइन टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की है। जिससे आम जनता को वैक्सीनेशन कराने में आसानी हो और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सके। उन्होंने कहा कि महामारी के समय में मोदी सरकार देशवासियों की साथी बनकर उनके साथ खड़ी है। वहीं, श्री दास ने कोरोना मुक्त समाज हेतु लोगों से टीका लेने की अपील की। टीकाकरण केन्द्र पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लेने आये युवाओं के बीच पानी की बोतल, मास्क, सेनेटाइजर व ग्लव्स वितरित कर टीकाकरण के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की।

    स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता बढ़ाने का दिया सुझाव: टीकाकरण केंद्र के दौरा करने के क्रम में स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। जिसपर भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने संज्ञान लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि महानगर के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के संग अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक कर टीका लेने हेतु प्रेरित करेंगे।

    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, बरीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश की एकता व अखंडता की खातिर डाॅ मुखर्जी का बलिदान हुआ : डाॅ गोस्वामी
    Next Article भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम से मिलकर  माँग पत्र सौंपा

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.