Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी यूपी और बिहार में झमाझम बारिश, दिल्लीवासियों को करना होगा इंतजार
    Breaking News Headlines

    पूर्वी यूपी और बिहार में झमाझम बारिश, दिल्लीवासियों को करना होगा इंतजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्वी भारत और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है. ऐसे में बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है. बिहार में बारिश के कारण बाढ़ जैसे स्थिति पैदा हो चुकी है. हालांकि दिल्ली को मानसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि बड़े पैमाने पर वर्तमान परिस्थितियां मानसून के राजस्थान, गुजरात के बाकी हिस्सों एवं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की ओर आगे बढऩे के अनुकूल नहीं हैं.

    वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और विदर्भ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय के बाकी हिस्सों, पंजाब के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
    बिहार में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है. इस कारण लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की माने तो आज बिहार को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. ऐसे में बिहार के 11 जिलों में 18 जून तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट व अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं खुले मैदानों और बगानों में लोगों को न रुकने की अपील की गई है क्योंकि बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

    दिल्ली एनसीआर में मानसून के आने में 7-10 दिन का समय लग सकता है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है. दिल्ली में गुरुवार को सुबह सेंट्रल दिल्ली के हनुमान रोड, तालकटोरा रोड व आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. भारी बारिश के बाद राजधानी के लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली.

    इससे पहले मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया था. इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवासियों को मानसून की बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने की गति प्रभावित हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिशन 2022 में मायावती के लिए परेशानी का सबब बनेगी बगावत, बागी बिगाड़ेंगे बसपा का खेल
    Next Article किसानों के समर्थन में खेतों में उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    June 26, 2026

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.