Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूस्खलन के कारण बंद हुआ चीन और नेपाल को जोड़ने वाला एनएच-125, लगी वाहनों की लंबी कतार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भूस्खलन के कारण बंद हुआ चीन और नेपाल को जोड़ने वाला एनएच-125, लगी वाहनों की लंबी कतार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पिथौरागढ़. चीन और नेपाल बॉर्डर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला एनएच-125 भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है. नेशनल हाईवे में जगह-जगह इस कदर भारी मलवा गिरा है कि इसे खोलने में खासा वक्त लग सकता है. बॉर्डर को जोड़ने वाले हाईवे के बंद होने से सैकड़ों लोग जहां-तहां फंसे भी हैं.प्री-मानसून बारिश ने ऑलवेदर रोड की पोल खोल दी है. हालात ये है कि 150 किलोमीटर का एनएच दर्जनों जगह बंद पड़े है. अहम हाईवे में सैकड़ों लोग भूखे-प्यासे फंसे हुए हैं. बॉर्डर को जोड़ने वाले इकलौते एनएच में हर तरफ आफत के पहाड़ दरके हैं. दरकते पहाड़ों ने चमचमाते एनएच को भारी बोल्डर्स और मलबे से पाट दिया है. चीन और नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाले एनएच के बंद होने से सब कुछ ठप सा हो गया है.
    वहीं नेशनल हाईवे में फंसे कुछ यात्री तो पैदल ही सुरक्षित ठिकानों को निकल पड़े हैं, लेकिन दिक्कत उन लोगों को अधिक हो रही है, जिनके पास कोई रास्ता नहीं है. प्राइवेट वाहनों से आ-जा रहे लोगों के पास भी कोई चारा नजर नहीं आता. हजारों की आबादी भले ही परेशान हो, लेकिन एनएचएआई अभी भी परमानेंट समाधान नहीं तलाश रहा है. एनएच को ऑलवेदर रोड में तब्दील करने के दौरान दर्जनों ऐसे प्रोन एरिया तैयार हो गए हैं, जो आए दिन हाईवे की रफ्तार पर लगाम लगा रहे हैं.

    एनएचएआई के सहायक अधिशासी अभियंता दिनेश गिरिराज ने बताया कि उनके क्षेत्र में 6 से अधिक स्थानों पर भारी मलवा आया है. मशीनों के जरिए मलवा हटाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कुछ एरिया ऐसे भी जहां मलवा हटाते ही पहाड़ी से और मलबा गिर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसचिन पायलट को प्रियंका-राहुल ने नहीं दिया मिलने का समय, 6 दिन बाद दिल्‍ली से लौटे बैरंग
    Next Article छत्तीसगढ़: शाम होने के पहले ही जेल में बंद हो जाते हैं ग्रामीण, जानिये क्या है इसकी वजह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.