Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरिद्वार कुंभ मेले में कोविड टेस्ट घोटाले में केन्द्र सरकारा सख्त, दोषियों पर की जाएगी आपराधिक कार्रवाई
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हरिद्वार कुंभ मेले में कोविड टेस्ट घोटाले में केन्द्र सरकारा सख्त, दोषियों पर की जाएगी आपराधिक कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हरिद्वार कुंभ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में गड़बड़ी की खबरों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अगर इस मामले में आपराधिक कार्रवाई करने की जरूरत होगी तो वह भी की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि करीब एक हफ्ते पहले राज्य सरकार ने खुद माइक्रो लेवल पर इसकी जांच की है. अग्रवाल ने कहा कि अगर इसमें कहीं भी कोई गलती होती है तो जो लोग इसके लिए जिम्मेदार होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में एक हफ्ते में रिपोर्ट आ जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में राज्य सरकार से बातचीत कर रही है और दोषी पाए जाने वालों पर आपराधिक कार्रवाई करने की जरूरत करने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी की जाएगी.

    बता दें हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में गड़बड़ी की बात सामने आई है. आईसीएमआर के निर्देश पर हरिद्वार के जिलाधिकारी ने कोरोना टेस्ट में गड़बड़ी की जांच के लिए अधिकारियों की समिति बना दी है. मामला हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कोरोना टेस्ट कर रहीं प्राइवेट लैब से जुड़ा है स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक निजी लैब ने टेस्ट की संख्या ज्यादा दिखाने के लिए फर्जी आधार कार्ड जमा करके टेस्ट किए और इन सभी टेस्ट में लोगों को कोरोना निगेटिव बताया गया वही अब इस मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी जांच के बाद अनिमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की बात कर रहे हैं.
    प्रशासन को लाखों का चूना लगाने का प्रयासप्राइवेट लैब द्वारा फर्जी तरीके से श्रदालुओं की जांच कर कुम्भ मेले प्रशासन को लाखों रुपयों का चूना लगाने का प्रयास किया गया है. इस लैब द्वारा एक ही फोन नंबर कई श्रद्धालुओं की जांच रिपोर्ट में डाला गया है. वहीं कई जांच रिपोर्ट में एक ही आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है. वहीं एक ही घर से सैकड़ों लोगो की जांच का मामला भी सामने आया है जो कि असंभव सा लगता है. दरअसल पंजाब के एक युवक को हरिद्वार से प्राइवेट लैब ने कोरोना की जांच रिपोर्ट भेज दी जबकि युवक हरिद्वार कुम्भ मेले में गया भी नहीं था. उक्त युवक द्वारा इस मामले की शिकायत आईसीएमआर से की गई जिसके बाद आईसीएमआर ने जांच के निर्देश जारी किए गए थे.

    जांच पूरी होने पर की जाएगी कार्रवाई

    इस प्रकरण पर हरिद्वार कुम्भ 2021के दौरान कुम्भ मेलाधिकारी स्वास्थ्य का कार्यभार संभालने वाले डॉ सेंगर का कहना है कि कुम्भ मेले के दौरान प्राइवेट लैब पैनलबद्ध थी. सीएमओ और कुम्भ मेले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसमे जांच में सामने आया है कि किसी लैब द्वारा गलत डाटा उपलब्ध कराया गया है. इस मामले में विभाग द्वारा जांच की जा रही है. इसमें मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जांच की जा रही है जांच के बाद ही प्रकरण में करवाई की जाएगी. कुम्भ मेले के दौरान सीएमओ हरिद्वार और कुम्भ मेला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराई गई है. इसमें हमारे यहां से करीब 2 लाख 51 हज़ार कोरोना संक्रमण की जांच की गई है. कुम्भ मेले के दौरान करीब 24 लैब से जांच कराई गई थी इसमे 10 प्राइवेट लैब कुम्भ मेले स्वास्थ्य विभाग द्वारा पैनलबद्ध की गई थीं और मेरी जानकारी के अनुसार 14 लैब सीएमओ हरिद्वार की तरफ से पैनलबद्ध की गई थीं अभी प्राइवेट लैब को जांच की पेमेंट नही की गई है जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

    कुम्भ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओ की कोरोना संक्रमण की जांच में होने वाले घोटाले के प्रकरण पर हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि कुम्भ मेले के दौरान विभिन्न प्राइवेट लैब द्वारा हरिद्वार में श्रद्धालुओं की कोरोना जांच की गई थी. इनमें से एक प्राइवेट लैब पर अनिमिततायें बरतने के आरोप लगे हैं. इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है. मुख्य विकास अधिकारी वरिष्ठ कोषाध्यक्ष और जिला विकास अधिकारी तीनो की जांच समिति बनाई गई है. इस प्रकरण में जांच समिति द्वारा अभी जांच शुरू की गई है. जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुसार अनिमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में भारी हंगामा, पीटीआई नेता ने की गाली-गलौज, हंगामा, धक्कामुक्की
    Next Article नाबालिग पति को बालिग पत्नी के साथ रहने की अनुमति नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

    Related Posts

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.