Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान : कोटा में महिला और पुरुष का दावा- टीका लगवाने के बाद शरीर हुआ चुम्बक, चिपकने लगे लोहे के सामान, डॉक्टर भी हैरान
    Breaking News Headlines

    राजस्थान : कोटा में महिला और पुरुष का दावा- टीका लगवाने के बाद शरीर हुआ चुम्बक, चिपकने लगे लोहे के सामान, डॉक्टर भी हैरान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोटा. महाराष्ट्र के बाद राजस्थान के कोटा में अनूठा मामला सामने आया है. यहां एक पुरुष व एक महिला का दावा है कि कोरोना वैक्सीन के डोज लेने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई है. अब उनके शरीर पर सिक्के, कैंची, सुई चिपक जा रहे हैं. यह ठीक वैसा है, जैसे किसी चुंबक से लोहा चिपक जाता है. महिला लता व पुरुष सज्जन सिंह दोनों आर के पुरम के निवासी हैं और पड़ोसी हैं.

    सज्जन सिंह ने बताया कि वे पेशे से फोटोग्राफर हैं. 24 मई को आरएसी ग्राउंड कैम्प में वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी. दूसरे दिन खरीददारी करने मॉल में गए वो बेहोश हो गए. रीढ़ की हड्डी में प्रॉब्लम आई. 8 दिन पहले डॉक्टर को दिखाया था. डॉक्टर ने दवा दी. पिछले तीन चार दिन से बायां हाथ लोहे के सम्पर्क में आने से चमड़ी खिंचने की शिकायत होती थी. इसके बाद जिस जगह वैक्सीन लगाई गई वहां सिक्के, सुईं, पैन ड्राइव चिपकने लग गए. ऐसा ही उनकी पड़ोसी लता के साथ हुआ.
    सज्जन सिंह के साथ हुई घटना के बाद लता ने भी लोहे की कैंची, सिक्के लगाकर देखे तो उनके शरीर पर भी चिपक गए. लता ने तो लोहे के कवर वाला मोबाइल लगाकर बताया. जो उनके बाएं हाथ पर चिपक गया. लता ने दो माह पहले वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी.

    कई तरीके से पुष्टि की

    पहले तो लगा कि पसीने के कारण सिक्के, पैन ड्राइव सहित लोहे की छोटी चीजे चिपक रही होगी. उन्होंने कपड़े से पसीना साफ करके दुबारा प्रयास किया तो वही नजारा नजर आया. फिर हाथ पर पाउडर लगाकर चैक किया. पाउडर लगाने के बाद सिक्के, पैन ड्राइव, हाथ में नही चिपके लेकिन चुम्बकीय खिंचाव महसूस हुआ. फिर हाथ को गीले कपड़े से साफ करके दुबारा प्रयास किया गया. थोड़ी देर तक तो सिक्के, पैन ड्राइव हाथ पर नहीं ठहरे, लेकिन कुछ देर बाद फिर से चिपकने लगे. इस संबंध में दोनों ने स्थानीय डॉक्टरों को भी बताया, लेकिन सभी ने हैरानी जताई है, किसी ने भी इस मामले में कुछ बोलने से इनकार कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरणी सेना की चेतावनी- फिल्म का नाम नहीं बदला, तो दिखा नहीं पाओगे!
    Next Article बगैर ड्राइविंग टेस्ट के ही लोग बनवा सकेंगे लाइसेंस, बस लेनी होगी केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के टेस्ट सेंटर से ट्रेनिंग

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.