Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिनःशनिवार, 12 जून 2021, शुभ मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण है शुभ कर्म
    Headlines धर्म

    आज का दिनःशनिवार, 12 जून 2021, शुभ मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण है शुभ कर्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जीवन में सफलता के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें किन्तु शुभ कर्मों की उपेक्षा न करें. शुभ कर्म, शुभ मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि शुभ मुहूर्त तो महज अच्छे परिणाम के लिए राह आसान करता है लेकिन शुभ कर्म के हमेशा अच्छे ही परिणाम होते हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो न कभी रावण नाकामयाब रहता और न ही दुर्योधन पराजित होता. रावण तो स्वयं ज्योतिष का अच्छा ज्ञाता था और सभी राजा-महाराजाओं के पास अपने खास ज्योतिष होते थे, अर्थात… शुभ समय जानने की सुविधा सभी के पास थी. दरअसल किसी शुभ क्षण में प्रारम्भ किए गए कार्य का परिणाम अच्छा होता है लेकिन सूक्ष्मता से ऐसे शुभ क्षण को पहचानना और कार्य आरम्भ करना बहुत मुश्किल होता है. जिनके इरादे नेक नहीं होते हैं वे कभी शुभ क्षण में कार्य आरम्भ नहीं कर पाते हैं और शुभ संकल्प के साथ कार्य आरम्भ करते हैं उन्हें शुभ मुहूर्त अपने आप आ मिलते हैं. मुहूर्त के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग गणनाएं, मान्यताएं और विश्वास है. कहीं चौघडिय़ा महत्वपूर्ण हैं तो कहीं राहुकाल. कहीं तिथि उपयोगी है तो कहीं वार. इसलिए कई बार एक क्षेत्र में जिस समय को शुभ मुहूर्त माना जाता है, किसी अन्य क्षेत्र में वही समय शुभ नहीं माना जाता है. बाधा रहित कामयाबी के लिए शुभ समय में कार्य शुरू करने का महत्व है, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि विश्वास, प्रसन्नता और शुभ संकल्प के साथ कार्य आरम्भ किया जाए. शुभ कर्म ही शुभ परिणाम की दिशा में ले जाता है…

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

    राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. आय में वृद्धि होगी. समय की अनुकूलता मिलेगी. आलस्य हावी रहेगा. घर में सुख-शांति रहेगी. लाभ होगा.

    वृष राशि:- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

    भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. कुसंगति से बचें. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेशादि शुभ रहेंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे.

    मिथुन:- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

    रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे. कारोबार लाभदायक रहेगा. भाइयों से सहयोग मिलेगा. कुसंगति से हानि होगी. नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी. जल्दबाजी न करें. जोखिम व जमानत के कार्य बि‍लकुल न करें.

    कर्क:- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

    बुरी खबर प्राप्त हो सकती है. मेहनत अधिक होगी. लाभ के अवसर टलेंगे. समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी. हल्की हंसी-मजाक करने से बचें. नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे. मातहतों का साथ नहीं मिलेगा. थकान रहेगी. व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा.

    सिंह राशि:- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

    सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. धन प्राप्ति सु्गम होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. पारिवारिक चिंताओं में कमी होगी. प्रमाद न करें.

    कन्या राशि:- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

    पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी. अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे. मान बढ़ेगा. किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा. लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी. व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाजी न करें.

    तुला राशि:- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

    नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. नए काम मिल सकते हैं. कार्य से संतुष्टि रहेगी. प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा. कारोबार लाभदायक रहेगा. निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. प्रमाद से बचें.

    वृश्चिक राशि:- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

    फालतू खर्च होगा. शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें. काम में मन नहीं लगेगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. आय में निश्चितता रहेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. इच्‍छाशक्ति प्रबल करें.

    धनु राशि:- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

    डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा मनोनुकूल रहेगी. नए काम हाथ में आएंगे. कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. अज्ञात भय रहेगा. पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें.

    मकर राशि:- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

    योजना फलीभूत होगी. कार्यपद्धति में सुधार होगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. मेहनत सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा. शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें. विवेक का प्रयोग करें. भाग्य का साथ मिलेगा. वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा.

    कुम्भ राशि:- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

    अध्यात्म में रुचि रहेगी. किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा. सुख-शांति बने रहेंगे. कारोबार मनोनुकूल चलेगा. मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा. लंबित कार्य पूर्ण होंगे. निवेश शुभ रहेगा. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. प्रमाद न करें.

    मीन राशि:- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

    अज्ञात भय रहेगा. अनहोनी की आशंका रहेगी. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. कारोबार से लाभ होगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. आय बनी रहेगी. थकान व कमजोरी रह सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले शाह, नड्डा
    Next Article एमपी के छिंदवाड़ा में भीषण हादसा तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी, तीन की मौत, दो गंभीर

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.