सरवर खराब रहने से डीलरों को हो है परेशानी, ग्राहकों से होती है मनमुटाव
संवाददाता
जामताड़ा: जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने बताया जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा बताया गया कि पोस मशीन सरवर खराब रहने के कारण विगत 3 दिन 4 दिन से खाद्यान्न वितरण बाधित हो रहा है| आंशिक वितरण हो रहा है| जिसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना खाद्यान्न वितरण में असुविधा हो रही है| कार्ड धारियों घंटों प्रतीक्षा में राशन लिए बगैर खाली हाथ लौट जाते हैं| और दुकानदारों को साथ मनमुटाव भी हो जाती है | सरवर अविलंब सुधार किया जाए 2 जगह के जगह 4जी कनेक्शन दिया जाए |एसोसिएशन बार-बार लिखित एवं शिकायत करने के बावजूद भी ठीक नहीं किया जा रहा है| जिसे डीलरों को बदनामी होती है |इस संबंध जिला उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव मीडिया, प्रभारी देव कुमार शाह ने नाला प्रखंड उज्जवल घोष ,कुंडहित से राजेश्वरी ,मधुसूदन मंडल ,फतेहपुर से महावीर मोदी, कृष्णा महतो ,नारायणपुर से मुकुंद बिहारी पंंडित, कर्माटांड़ से अनिल कुमार गुप्ता ,जामताड़ा प्रखंड से महेंद्र यादव, कृष्णा मुर्मू, मिहिजाम से नरेश जैन ,सोहन राम आदि डीलर ने बताया सरवर बहुत ही खराब है|

