Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाहुबली अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बाहुबली अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में माफिया घोषित किये गए बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद गैंग पर सरकारी शिकंजा लगातार कसा जा रहा है. सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतीक के भाई और पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की 11 बिस्वा जमीन को कुर्क कर लिया. प्रशासन ने खालिद अजीम उर्फ अशरफ की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है.

    राजूपाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक अशरफ की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर सरकार के निर्देश पर कार्रवाई जारी है. पुलिस ने कसारी मसारी इलाके में अशरफ की लगभग 11 बिस्वा जमीन को कुर्क कर लिया, जिसकी कीमत लगभग सवा दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह जमीन धूमनगंज थाना पुलिस ने कसारी मसारी में है. सभी भूखंडों को कुर्क कर पुलिस ने नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया है. धूमनगंज थाना अध्यक्ष को कुर्क की गई जमीनों का प्रशासक बनाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुर्क की गई जमीनों पर अवैध कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई डीएम प्रयागराज के 2020 में जारी कुर्की आदेश के क्रम में की गई हैमाफिया अतीक अहमद के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. अतीक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब भाई अशरफ की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को पुलिस गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जा रहा है. जिन संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया था, उसकी कुर्की के लिए जिलाधिकारी ने भी इजाजत दे दी थी. इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज अनुपम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कसारी मसारी में अशरफ की अवैध प्रॉपर्टी को राजस्व विभाग की मदद से चिन्हित कर कार्रवाई की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगहलोत सरकार ने देर रात आदेश जारी कर 15 आईपीएस अफसरों को बदला
    Next Article झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने जेटेट परीक्षा के शीघ्र आयोजन की मांग की

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Golden Panda Casino klantenservice en accountproblemen oplossen

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.