Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में आपस में टकराईं दो ट्रेनें, हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत, कई घायल
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में आपस में टकराईं दो ट्रेनें, हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान स्थित घोटकी में दो ट्रेनों के आपस में भिड़ने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें कम से कम पचास लोगों के मारे जाने की आशंका है. मिली जानकारी के अनुसार रेती और डहारकी के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन, मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई. बताया गया कि इस हादसे में ट्रेनों की 8 बोगियां पटरी से उतर गईं.

    सिंध प्रांत के घोटकी जिले के पुलिस अधिकारी उस्मान अब्दुल्ला ने कहा कि मिल्लत एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और इसके तुरंत बाद सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन ने टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण, बचाव दल और पुलिस मृतकों और घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में ले जा रहे हैं.

    पाकिस्तान से एक बड़े रेल हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा सिंध प्रांत के डहारकी में हुआ है जो घोटकी जिले में स्थित है.

    जानकारी के अनुसार दो ट्रेनों मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई थी. 33 लोगों की मौत की पुष्टि जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खुद की है. हालांकि मौत का आंकड़ा बढ सकता है. बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय डहारकी रेलवे स्टेशन के पास हुआ.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई लोग ट्रेन के अंदर भी फंसे हुए हैं. जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. हादसे को लेकर अधिकारियों का कहना है कि अभी वह नहीं बता सकते कि ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होने में कितना समय लगेगा. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राउन क्रॉप टॉप और पैंट में किम कार्दशियन का हॉट अंदाज
    Next Article क्यूबा भागना चाहता था मेहुल चौकसी, इसलिये गढ़ी अपने अपहरण की कहानी

    Related Posts

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.